पंजाब: बाढ़ग्रस्त इलाकों का CM भगवंत मान ने लिया जायजा, हवाई सर्वे की बजाय पानी में उतर कर जाने हालात
पंजाब में बाढ़ के कारण जो तबाही हुई है, जिसमें मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ की चपेट में कई लोग घर से बेघर हुए हैं। इन सबकी स्थिति जानने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज संगरूर इलाके का दौरा किया व खुद पानी में जाकर लोगों से रू-ब-रू हुए व उनसे बातचीत की।
जबकि पिछली सरकारों के मुख्यमंत्री बाढ़ पीड़ितों या अन्य कुदरती आफत आने पर हैलीकाप्टर के माध्यम से सर्वे करते थे पर आज जिस तरह से सी.एम. मान ने पीड़ित लोगों के करीब जाकर उन्हें भरोसा दिया, वह काबिलेतारीफ था।

बेशक इससे पहले अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल रोपड़, पटियाला व अन्य जगहों पर जाकर पीड़ितों की स्थिति जान चुके हैं। भाजपा के सुनील जाखड़ मोहाली और कांग्रेस के प्रधान अमरेंद्र सिंह राजा वडिंग लुधियाना के करीब खन्ना व सुदखेव सिंह ढींडसा आदि नेता अलग-अलग जगहों पर जाकर बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटे नजर आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications