CM मान भ्रष्टाचार से निपटने में सख्त, अब इन विधायकों के लिए खिलाफ जांच के आदेश दिए

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा मंत्री विजय सिंगला को मंत्री पद से हटा कर पहले ही साफ किया जा चुका है कि वह भ्रष्टाचार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे। अब सी.एम. मान द्वारा अपनी सरकार के 2 विधायकों के खिलाफ जांच के आदेश देने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उन्हें 2 विधायकों के खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत मिली है जिसकी जांच के उन्होंने तुरंत आदेश जारी कर दिए हैं।

Punjab CM Bhagwant Mann strict in dealing with corruption, took a new decision

एक पंजाबी समाचार संस्था की रिपोर्ट के अनुसार सी.एम. मान को हलका जगराओं से विधायक सरबजीत कौर माणूके और फरीदकोट से विधायक गुरदीत सिंह सेखों के खिलाफ शिकायत मिली है। इसके बाद यह कदम उठाया गया है। सी.एम. मान द्वारा पहले ही कहा गया था कि वह जीरो टॉलरेंस नीति को अपनाते हुए भ्रष्टाचार के मामले में किसी को भी नहीं बख्शेंगे।

सरकार सूबे में नए मेडिकल कॉलेज बनवा रही
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल में कहा था कि, सूबे के 23 जिलों में अभी मात्र नौ मेडिकल कॉलेज हैं। हमारी सरकार नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करवाएगी। उन्होंने कहा कि, सरकार द्वारा 16 नए कॉलेज बनाने के साथ कईं आधुनिक सुविधाओं से भरपूर अस्पताल बनाने का काम किया जा रहा है।
बता दें कि, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल में जगरांव में छह करोड़ से बने जच्चा-बच्चा अस्पताल का उद्घाटन किया। जिसके लिए भगवंत मान करीब 11 बजे जगरांव सिविल अस्पताल पहुंचे थे। जहां हलका विधायक सर्बजीत कौर माणूके ने उनका स्वागत किया। उस दौरान मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब के 23 जिलों में मात्र नौ मेडिकल कॉलेज हैं। 16 नए कॉलेज बनाने के साथ कईं आधुनिक सुविधाओं से भरपूर अस्पताल बनाने का काम किया जा रहा है।

सिविल अस्पताल जगरांव में स्टाफ की कमी पर मुख्यमंत्री मान ने कहा कि इसकी जिम्मेदार पिछली सरकारें हैं। हलका विधायक सर्बजीत कौर माणूके ने मान से जगरांव में भी मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग की। इस पर जवाब मिला कि अगर आपके पास 25 एकड़ से अधिक जमीन है तो सरकार विचार जरूर करेगी। इस मौके पर सेहत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा, रायकोट के विधायक हाकम सिंह ठेकेदार, विधायक मदनलाल, विधायक पराशर देव पप्पी, हलका दाखा से आप प्रभारी केएनएस कंग आदि मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+