पंजाब: लुधियाना गैस लीक मामले में CM भगवंत मान ने ट्वीट कर कही ये बात
पंजाब के लुधियाना गैस लीक मामले में CM भगवंत मान ने ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने दुख जताया है।

लुधियाना के ग्यासपुर इलाके गैस लीक होने के मामले पंजाब के सी.एम. भगवंत मान का ट्वीट सामने आया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ''लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में फैक्ट्री से गैस लीक की घटना बेहद दुखद है। पुलिस, प्रशासन और एन.डी.आर.एफ. की टीम मौके पर मौजूद है। हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। बाकी जानकारी जल्द।''
आपको बता दें कि ग्यासपुर इलाके में फैक्ट्री से गैस लीक हुई है। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है और 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गैस लीक होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची हुई हैं।
यह भी पढ़ें- लुधियाना गैस लीक मामला: मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50 हजार रुपये देगी भगवंत मान सरकार












Click it and Unblock the Notifications