पंजाब: शहीद ऊधम सिंह की बरसी पर सुनाम पहुंचे CM भगवंत मान

शहीद-ए-आजम ऊधम सिंह की बरसी पर पंजाब के सी.एम. भगवंत मान सुनाम पहुंचे हैं। यहां पहुंच कर उन्होंने शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को याद किया।

सी.एम. मान ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह ने जलियांवाला बाग की मिट्‌टी की कसम खाकर लंदन में बदला लिया था। इसके साथ ही सी.एम. भगवंत मान ने कहा कि शहीद दर्जा देने वाली केंद्र सरकार कौन होती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शहीद का दर्जा दिलाने के लिए केंद्र सरकार से किसी सर्टिफिकेट की कोई जरूरत नहीं है।

पंजाब: शहीद ऊधम सिंह की बरसी पर सुनाम पहुंचे CM भगवंत मान

इसके साथ ही सी एम मान ने विरोधियों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मनप्रीत सिंह बादल पर पर्चा दर्ज किया गया है और वह किसी को नहीं बख्शेंगे। उन्होंने कहा कि वह धमकियां नहीं दे रहे हैं सभी से हिसाब लेंगे। सी.एम. मान ने कहा कि मनप्रीत बादल उन्हें राजनीती में लेकर आए थे और आज भी वह वहीं हैं पर मनप्रीत बादल बदल गए। मनप्रीत बादल कसमें खाकर भूल गए और कांग्रेस व भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि मनप्रीत बादल सबसे बड़े ड्रामेबाज है और उन्हें ऑस्कर अवॉर्ड मिलना चाहिए। हमें अंग्रेजो से आजादी मिली पर अपनों से नहीं मिली है। इसके साथ ही उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि विरोधी जो पहले गालियां देते थे अब भाजपा में चले गए। उन्होंने सुनील जाखड़ को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि पहले वह कांग्रेस के प्रधान थे अब बीजेपी के प्रधान बन गए हैं। सारे कांग्रेसी भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही पंजाब में बाढ़ के कारण हुए नुक्सान को लेकर सी.एम. मान ने कहा कि एक-एक नुक्सान की भरपाई की जाएगी। इसके साथ ही 15 अगस्त तक गिरदवारी करके लोगों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+