पंजाब: CM मान का एक और वादा पूरा, प्रिंसिपलों का एक और बैच सिंगापुर रवाना, शिक्षा मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

पंजाब सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य पर लगातार जोर दे रही है। भगवंत मान सरकार का कहना है कि बच्चों के भविष्य से कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। सीए मान शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं।

इस बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रिंसिपलों के एक और बैच को रवाना किया है। इस बार शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने हरी झंडी दिखाई है। इससे पहले भी सीएम भगवंत मान ने कई बार प्रिंसिपलों के बैच को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।

पंजाब: प्रिंसिपलों का एक और बैच सिंगापुर रवाना

इसके साथ ही सीएम भगवंत मान ने अपना एक और वादा पूरा कर लिया है। बताया जा रहा है कि इस बैच में 72 प्रिंसिपल शामिल हैं। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने 72 प्रिंसिपलों को आज रवाना किया है। ये सभी प्रिंसिपल सिंगापुर जाकर शिक्षा संबंधी ट्रेनिंग लेंगे इसके बाद पंजाब की शिक्षा में सुधार करेंगे।

बता दें कि ये प्रिंसिपल सिंगापुर के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में लीडरशिप, ग्लोबल एजुकेशन और कोऑर्डिनेशन की ट्रेनिंग लेंगे। इसके बाद बच्चों को आधुनिक शिक्षा प्रदान करेंगे। भगवंत मान सरकार सरकारी स्कूल की तस्वीर को पलटने का पूरा प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों का विश्वास सरकारी स्कूलों पर जागना शुरू हो गया है और दाखिले भी बढ़ रहे हैं। उन्होंने दाखिलों के आंकड़े पेश करते हुए कहा कि प्री-प्राइमरी कक्षा में 17 प्रतिशत दाखिला बढ़ा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के स्तर में लगारात सुधार हो रहा है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि माता-पिता अब अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में भेजने से जरा भी नहीं हिचकते। लोगों का भरोसा अब सरकारी स्कूल पर जगने लगा है। पहले के मुकाबले दाखिले में भी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि प्री-प्राइमरी कक्षा में 17 प्रतिशत दाखिला बढ़ा है।

इससे पहले शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने विदेश जाने वाले सभी प्रिंसिपलों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग की फिनलैंड सरकार के बात चल रही है। एमओयू साइन होने के बाद प्रिंसिपल फिनलैंड जाकर भी ट्रेनिंग लेंगे।

यह भी पढ़ें- पंजाब: 58 खिलाड़ी एशियाई खेलों में लेंगे भाग, भगवंत मान सरकार ने लागू की नई खेल नीति, 4.64 करोड़ रुपये जारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+