पंजाब: 58 खिलाड़ी एशियाई खेलों में लेंगे भाग, भगवंत मान सरकार ने लागू की नई खेल नीति, 4.64 करोड़ रुपये जारी
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान युवाओं पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। चाहे वो रोजगार हो या खेल क्षेत्र हो। हाल ही में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 427 नौजवानों को नियुक्ति पत्र बांटे हैं। वहीं, दूसरी तरफ पंजाब के 50 से अधिक खिलाड़ी एशियााई खेलों में भाग लेंगे।
भगवंत मान सरकार ने इसके लिए नई खेल नीति लागू की है। सीएम मान ने 58 खिलाड़ियों को तैयारी के लिए 4.64 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। सभी खिलाड़ियों को 8-8 लाख रुपये बांटे गए हैं।

बता दें कि चीन के शहर हांगजू में 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक एशियाई खेलों का आयोजन हो रहा है। इस खेल में देश भर से 653 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। वहीं, पंजाब से 58 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
इसके साथ ही पंजाब के नाम एक और इतिहास दर्ज हो गया। खेल की तैयारी करने के लिए इनाम राशि देने वाला पहला राज्य पंजाब बन गया। खेल मंत्री मीत हेयर ने इसको लेकर सीएम मान को धन्यवाद दिया है। साथ ही एशियाई खेलों के लिए भारतीय खेल दल को शुभकामनाएं दीं।
बताया जा रहा है कि एशियाई खेलों में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीतने वाले पंजाबी खिलाड़ियों को इनाम राशि के तौर पर एक करोड़, 75 लाख व 50 लाख रुपये दिए जाएंगे।
भारतीय खेल दल में पंजाब से हॉकी के 10 खिलाड़ी, निशानेबाजी में 9 खिलाड़ी, रोइंग क्रिकेट और बास्केटबॉल में 5-5 खिलाड़ी, एथलैटिक्स में 4 खिलाड़ी, तीरंदाजी में 3 खिलाड़ी, तलवारबाजी और साइकलिंग में 2-2 खिलाड़ी, बैडमिंटन, जूडो और कुश्ती में 1-1 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। हॉकी का कप्तान हरमनप्रीत सिंह को बनाया गया है।
इसके साथ ही पंजाब के 10 पैरा खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। पैरा पावर लिफ्टिंग में 4 खिलाड़ी, पैरा एथलैटिक्स में 3 खिलाड़ी पैरा बैडमिंटन में 2 खिलाड़ी और पैरा तायक्वांडो में 1 खिलाड़ी पंजाब का प्रदर्शन करेंगे।
यह भी पढ़ें- नशे के खिलाफ मान सरकार करेगी नई नीति लागू, माहिर डॉक्टरों की मदद से बनाया ये प्लान












Click it and Unblock the Notifications