पासिंग आउट परेड में शामिल हुए सीएम भगवंत मान, ट्रेनिंग पूरी कर चुके 2999 सिपाहियों ने दी सलामी
Punjab CM Bhagwant Mann: पंजाब सीएम भगवंत मान आज 22 सितंबर को जालंधर पहुंचे। यहां पीएसी ग्राउंड में पुलिस कांस्टेबलों की पासिंग आउट परेड में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस दौरान अपनी ट्रेनिंग पूरी कर चुके 2999 सिपाहियों ने सीएम मान को सलामी दी। इस मौके पर सीएम मान के साथ पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव भी मौजूद रहे।

बताते चले कि सीएम मान ने इस दौरान शहीद एएसआई गुरदीप सिंह और एएसआई बलबीर सिंह के परिवारों को पंजाब पुलिस बीमा योजना के तहत एक-एक करोड़ रुपए का चेक सौंपा।
इस दौरान सीएम मान ने ट्रेनिंग पूरी कर चुके 2999 सिपाहियों को संबोधित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। साथ ही, उन्होंने कहा कि यह पासिंग आउट परेड नहीं, एक उम्मीद की परेड है।
सीएम मान ने बोलते हुए कहा कि सीनियर अधिकारी बोल रहे थे कि इस तरह की पासिंग आउट पेरड देखे हुए काफी समय हो गया। कहा कि पंजाब में सिर्फ राजनीतिक रैलियां रह गई थी।
असल में रंगले पंजाब का रंग यह है कि पंजाब में नियुक्ति पत्र इन्वेस्टमेंट समिट हो रहे हैं। कहा कि पहले की सरकारों में सलेक्ट होने के बाद भी नौकरी नहीं मिलती थी। पेपर होते थे, लेकिन रिजल्ट नहीं आता था।
लेकिन, आज उम्मीद वाली पेरड है। सीएम मान ने कहा कि आज मुझे काफी खुशी हो रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर साल पुलिस को अपडेट करेंगे। हर दिसंबर में नियुक्ति पत्र मिलेंगे।
सीएम ने कहा कि हम एआई में पुलिसिंग ला रहे हैं। गूगल हमारे संपर्क मैं हैं। हम पुलिस को नंबर वन बनाएंगे। मान ने कहा कि अब नियुक्ति पत्र बांटने का वक्त है। नीयत साफ होती है तो रब साथ देता है।












Click it and Unblock the Notifications