पंजाब CM भगवंत मान ने की नाइजीरिया हाई कमिश्नर से मुलाकात, कई मुद्दों पर की चर्चा
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नाइजीरिया और पंजाब के दरमियान अलग-अलग क्षेत्रों में मजबूत सहयोग पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने भारत में नाइजीरिया के हाई कमिश्नर अहमद सुले के साथ बातचीत करते हुए कहा कि नाइजीरिया और पंजाब दोनों के लिए द्विपक्षीय लाभ की अथाह संभावना है। उन्होंने कहा कि नाइजीरिया और पंजाब के दरमियान संबंधों को मजबूत करना समय की जरूरत है, जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि दोनों सफलता की एक नयी कहानी लिख सकें। भगवंत मान ने कहा कि नाइजीरिया और पंजाब को आपसी सहयोग के नये आयाम सृजित करने के लिए और संभावनाओं का पता लगाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब कृषि प्रधान राज्य है और उनका एक ही एक एजेंडा कृषि लागतों को घटा कर कृषि को लाभदायक धंधा बनाना है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए पहले ही सशक्त प्रयास कर रही है और इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही है। भगवंत मान ने आगे कहा कि कृषि की लगातार बढ़ रही लागतों को घटाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं जिससे किसानों को संकट में से निकाला जा सके।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि यंत्रों के आयात-निर्यात के क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए यत्न किये जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि फसलों और खादों पर आधारित व्यापार बढ़ाने की संभावनाएं भी तलाशी जायेगी। भगवंत मान ने कहा कि नाइजीरिया और पंजाब के आपसी सहयोग के द्वारा राज्य के किसानों को लाभ पहुंचाना समय की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications