पंजाब: किसानों से मिले CM भगवंत मान, मिलों को बकाया जारी करने का दिया आदेश

किसानों की अपनी समस्याओं व शिकायतों को दूर करने के लिए सरकार द्वारा उन पर कार्रवाई की जाएगी। किसानों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

किसानों से मिले CM भगवंत मान

लुधियाना के पीएयू में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों से बातचीत की। इस दौरान भगवंत मान ने जहां किसानों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया वहीं आधुनिक कृषि पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर भगवंत मान ने बड़ा ऐलान करते हुए मिलों को किसानों का बकाया जारी करने का आदेश दिया। अपने संबोधन के दौरान सी.एम. भगवंत मान ने कहा कि पंजाबी मेहनती देश है और किसानों की फसल खराब नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यहां हर तरह के विशेषज्ञ मौजूद हैं और उनसे सलाह लें।

किसानों की अपनी समस्याओं व शिकायतों को दूर करने के लिए सरकार द्वारा उन पर कार्रवाई की जाएगी। किसानों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में किसानों के लिए प्रोसेसिंग प्लांट बनाए जाएंगे और भूमिगत पाइपों का जाल बिछाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा दिए गए सुझावों और समस्याओं पर भी विशेषज्ञों से चर्चा की जाएगी। कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों से फोन पर संपर्क किया जाएगा और उनकी समस्याओं के निपटारे के लिए समाधान दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पंजाब में अब नई तकनीक से पढ़ेंगे सरकारी स्कूल के बच्चे, मान सरकार के कदम से संवरेगा छात्रों का भविष्य

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+