पंजाब: 710 पटवारियों को सीएम मान ने सौंपे नियुक्ति पत्र, दी बधाई

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज चंडीगढ़ में 710 पटवारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। साथ ही उन्होंने नवनियुक्त पटवारियों को पंजाब सरकार में शामिल होने के लिए बधाई दी।

सीएम मान ने इस दौरान कहा, 'पटवारी की नौकरी बिना किसी पैसे दिए मिलना तो ऐसे है जैसे समुद्र से आप बिना डुबकी लगाए बाहर आ गए हों। पिछली सरकारों में पटवारी की नौकरी के लिए चढ़ावा चढ़ाया जाता था।'

Punjab CM Bhagwant Mann

इस दौरान बोलते हुए सीएम मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने बिना किसी भेदभाव के नए पटवारियों पर भरोसा किया है। आप लोगों से गुजारिश है कि आप सभी लोग जब भी फील्ड में उतरें ईमानदारी के साथ लोगों की समस्याओं का निवारण करें, क्योंकि आपके एक हस्ताक्षर से आम लोगों की उम्मीदें जुड़ी होंगी।

वहीं सीएम भगवंत मान ने पटवारियों को ट्रेनिंग पीरियड के दौरान मिलने वाले स्टाईफन को बढ़ाने का भी एलान किया। सीएम ने एलान करते हुए कहा, "कलम को दबाकर प्रयोग करो, भत्ते बढ़ते रहेंगे। कलम छोड़ो हड़ताल की तो मैं जिम्मेदारी नहीं लेता।

उन्होंने यह भी कहा कि रेगुलर भर्ती की जाएगी ,जैसा कि पुलिस सर्विस में होता है। गौरतलब है कि पंजाब में कुछ दिन पहले पटवारियों-कानूनगो ने पंजाब सरकार का विरोध करते हुए कलम छोड़ हड़ताल करने का अल्टीमेटम दिया था।

जिसके बाद सरकार ने राज्य में एस्मा लगा दिया था। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज टैगोर थियेटर में टेस्ट पास करने वाले 710 पटवारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। खास बात यह है कि यह पटवारी कुल एक लाख उम्मीदवारों में से चुने गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+