CM मान ने क्रांतिकारी उधम सिंह के शहीदी दिवस पर कीं पंजाब में ये बड़ी घोषणाएं

चंडीगढ़। भारतीय क्रांतिकारी उधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर उन्‍हें श्रद्धांजलि देते हुए पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने कई घोषणाएं कीं। उन्‍होंने वीर उधम सिंह को महान क्रांतिकारी बताया। उन्‍होंने सुनाम के समग्र विकास के लिए लगभग 22.60 करोड़ रुपए के विकास प्रोजेक्‍टों का ऐलान किया। उन्‍होंने आईटीआई सुनाम में बनने वाले स्टेडियम की नींव पत्थर भी रखा।

Punjab: CM Bhagwant Mann big announcements for the people

अधिकारियों ने बताया कि, उपरोक्‍त स्टेडियम 1.66 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगा और यह युवाओं में खेल को प्रफुल्लित करने में सहायक होगा। वहीं, उधम सिंह को देते हुए और पारदर्शी प्रशासन देने और बगैर किसी पक्षपात के विकास कार्यों को पूरा करने सम्बन्धी मान सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा किए गए ऐलान के अनुसार इन विकास कार्यों के मुकम्मल होने से सुनाम के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. सीएम ने चीमा में 4.46 करोड़ रुपए की लागत से सब-तहसील प्रशासनिक कॉम्पलैक्स बनाने का भी ऐलान किया है, जिससे चीमा के निवासियों को काफी फायदा होगा. इसके अलावा चीमा में 5.07 करोड़ रुपए की लागत से नया बस स्टैंड, लोंगोवाल में 3.58 करोड़ रुपए की लागत से नया स्टेडियम और 2.54 करोड़ रुपए की लागत से नया बस स्टैंड बनाने का भी मुख्यमंत्री द्वारा ऐलान किया गया. सुनाम शहर में सिवरेज और जल सप्लाई का बचा हुआ काम 5.28 करोड़ रुपए की लागत से पूरा किया जाएगा.

मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि, पिछली सरकारों ने केवल झूठे वादे करके लोगों के साथ धोखा किया है, जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान के दूरदर्शी नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने सत्ता में आने के बाद चार महीनों के अंदर ही लोगों के कल्याण के लिए कई बड़े और ऐतिहासिक फैसले लिए हैं और उनको सफलतापूर्वक लागू भी किया है. उन्होंने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और शासन प्रणाली में सुधार लाने के लिए समर्पित होकर काम कर रही है.

कैबिनेट मंत्री ने सुनाम निवासियों की सभी प्रमुख मांगों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा सुनाम के लोगों के साथ पुरानी यादें साझा करने के कारण लोग बहुत उत्साहित थे. अरोड़ा ने आश्वासन दिया कि वह सरकार द्वारा उनको सौंपी गई हर जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+