पंजाब: अचानक पटियाला के सरकारी अस्पताल पहुंचे सीएम मान, सुविधाओं का लिया जायजा
पटियाला: लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जमीनी स्थिति का जायजा लेने के लिए आज पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। सीएम मान की अचानक छापेमारी से अस्पताल प्रशासन में खलबली मच गई।

वहीं इस मौके पर सीएम मान ने मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें आ रही दिक्कतों बारे में बात की। इस दौरान अस्पताल में किस तरह की सुविधाएं मरीजों को दी जा रही हैं, मरीजों को कोई परेशानियां तो नहीं हैं, के संबंध में अधिकारियों से सीएम मान ने संज्ञान लिया।
सीएम मान अस्पताल प्रशासन को मरीजों को ज्यादा से ज्यादा सहूलियतें देने की नसीहत दी। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। सीएम मान ने अस्पताल प्रशासन, डॉक्टरों व स्टाफ को सख्त निर्देश दिए कि मरीजों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न आनी पाए।












Click it and Unblock the Notifications