49 साल के भगवंत मान: जानें कॉमेडी किंग से CM बनने तक का सफर, यूं जीता पंजाबियाें का दिल
bhagwant mann journey till Punjab CM: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का कॉमेडी से शुरू हुआ हुआ सफर मुख्यमंत्री पद तक पहुंच गया। आज मान 49 साल के हाे गए हैं। उनका जन्म 17 अक्टूबर 1973 काे पंजाब के संगरूर जिले के गांव सताैज में हुआ था। किशोरावस्था में भगवंत मान ने अपनी कॉमेडी से लोगों के दिलों में जगह बनाई और 2011 में राजनीति में कदम रखा।
मुख्यमंत्री बनने के बाद वह लाेगाें की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं। इनमें 300 यूनिट मुफ्त बिजली ने पंजाबियाें का दिल जीत लिया है। इस फैसले की हर ओर सराहना हाे रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ भी मुख्यमंत्री मान ने बड़ी मुहिम छेड़ रखी है।

PPP से की थी सियासी सफर की शुरूआत
भगवंत मान ने पहले मनप्रीत बादल की पंजाब पीपुल्स पार्टी से राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। पहली बार PPP के टिकट पर चुनाव भी लड़ा पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बाद में भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था। उस समय आम आदमी पार्टी ने राजनीति की शुरूआत ही की थी। 2014 में भगवंत मान ने संगरूर से लोकसभा चुनाव लड़ा और शानदार जीत प्राप्त की।

117 में से 92 सीटें AAP की झाेली में डाली
पंजाब में 2022 का विधानसभा चुनाव मान के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को सीएम फेस बनाया था। भगवंत मान की अगुआई में पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया। पार्टी को कुल 117 विधानसभा सीटों में से 92 सीटाें पर जीत मिली। चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस का सूपड़ा ही साफ हाे गया। कांग्रेस महज 18 सीटों जबकि अकाली दल 3 सीटों पर सिमटकर रह गई।

ऐसा रहा भगवंत मान का चुनावी सफर
- भगवंत मान ने साल 2012 में पीपीपी से हलका लहरा पर विधानसभा चुनाव लड़ा था।
- पहले चुनाव में भगवंत मान राजिंदर कौर भट्ठल से हारे।
- 2014 में आप के टिकट पर संगरूर से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीते।
- वर्ष 2019 में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर भगवंत मान संसद पहुंचे।
- वर्ष 2022 में धूरी से विस चुनाव लड़ा और 50 हजार से अधिक के अंतर से जीत दर्ज की।
- मार्च 2022 के महीने में मुख्यमंत्री बने।












Click it and Unblock the Notifications