AAP राष्ट्रीय कार्यकारणी मीटिंग: पंजाब सीएम मान ने किया केजरीवाल की प्रेरणा का मंच से जिक्र
आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारणी मीटिंग में पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की प्रेरणा का मंच से जिक्र किया।

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारणी मीटिंग में पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की प्रेरणा का मंच से जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह केजरीवाल प्रभवित होकर ही अपना व्यवसाय छोड़कर पार्टी से जुड़े है। केजरीवाल कहते हैं कि वह राजनीति करने नहीं बल्कि राजनीति सीखने आए है और उन्होंने ऐसा करके भी दिखाया है।
पंजाब सीएम मान ने कहा कि जो नेता हेलीकॉप्टर से हाथ हिलाकर वोट मांगते और जीत जाते थे अब वह गलियों में अपनी पार्टी और उम्मीदवारी के पर्चे बांटने फिरते है। यानि वह लोग अब जमीं पर तो आ गए है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पार्टी बनाई और झाड़ू चुनाव चिन्ह हासिल करने के लिए कितनी मेहनत की होगी इसका अनुमान रामलीला ग्राउंड में की गई मेहनत से ही पता लग जाता है। अब आम आदमी पार्टी नेशनल पार्टी बन गई है और यह बात इतिहास होगी के गुजरात चुनाव ने पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनाया।












Click it and Unblock the Notifications