पंजाब के कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख एल. मंडाविया से मुलाकात की।

पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज पटियाला पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख एल. मंडाविया से एक अहम मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पंजाब के स्वास्थ्य से संबंधित मसलों के बारे में विस्तार से बातचीत की।
डॉ. बलबीर सिंह ने केंद्रीय मंत्री को पंजाब के स्वास्थ्य के बारे मांगों का विस्तृत मांग पत्र भी सौंपा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को जानकारी दी कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब की स्वास्थ्य सेवाओं को विश्व स्तर पर बना रही है। इसके लिए केंद्र सरकार अपनी बनती जिम्मेदारी निभाए। इस बात पर केंद्रीय मंत्री ने भी अपनी हामी भरी। डॉ. बलबीर ने आम आदमी क्लीनिकों के बारे में बताया कि राज्य के सरकारी अस्पतालों में क्रिटिकल केयर ब्लॉक बने हुए हैं। उन्होंने शहरी और देहाती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं आदि के बारे में भी केंद्रीय सहायता मुहैया करवाने की मांग की। इन सारी मांगों के बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने जल्द ही कार्यवाही किए जाने का भी भरोसा दिलाया। इस अवसर पर पटियाला के विधायक अजीतपाल सिंह कौहली भी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications