पंजाब से सौतेले व्यवहार का त्याग करके केंद्र विशेष आर्थिक पैकेज दे: मंत्री अमन अरोड़ा

रविवार को सुनाम में विशेष रूप से बातचीत करते कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि केंद्र ने तो पंजाब का RDF (रूरल डवलपमेंट फंड) का 2800 करोड़ रोक रखा है। जिसकी वजह से ग्रामीण इलाकों का विकास थम गया है।

Punjab government

पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार, पंजाब से सौतेले व्यवहार का त्याग करके विशेष आर्थिक पैकेज दे। पंजाब का यह हक भी बनता है क्योंकि आजादी संग्राम से लेकर हरित क्रांति में पंजाब ने सबसे अहम योगदान दिया है। आतंकवाद का दंश झेलने वाले पंजाब का हाथ केंद्र धीरे-धीरे छोड़ रहा है। जबकि, केंद्र को खुले दिल से पंजाब की मदद करनी चाहिए।

रविवार को सुनाम में विशेष रूप से बातचीत करते कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि केंद्र ने तो पंजाब का RDF (रूरल डवलपमेंट फंड) का 2800 करोड़ रोक रखा है। जिसकी वजह से ग्रामीण इलाकों का विकास थम गया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पंजाब में इंडस्ट्री को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार उचित माहौल बना रही है। टाटा स्टील की ओर से 26 सौ करोड़ की लागत वाला प्लांट लगाया जा रहा है।

पंजाबियों को पॉजिटिव माहौल बनाने की जरूरत

जिला संगरूर और सुनाम इलाके में विशेष इंडस्ट्री जोन स्थापित करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि पंजाबियों को इंडस्ट्री के प्रति पॉजिटिव माहौल बनाने में योगदान देने की जरूरत है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछले 11 माह में मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि सरकार के प्रति लोगों का भरोसा कायम करना है। पिछली सरकारों के दौर में लोगों का भरोसा खत्म हो चुका था।

लोगों में ईमानदार सरकार का भरोसा हुआ पैदा

लोगों में भरोसा पैदा हुआ है कि सरकार भी ईमानदार हो सकती है। उन्होंने कहा कि पंजाब को लूटने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। यह सरकार भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है। इस मौके पर जगदीश अरोड़ा, हरीश अरोड़ा, भानु रैगर, जगदीश वर्मा, अंतर सिंह आनंद, मनमोहन सिंह आनंद आदि उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+