पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट घोषित, टॉप करने वाले बच्चों को 51 हजार रुपये देगी भगवंत मान सरकार
पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित हो गया है। भगवंत मान सरकार टॉप करने वाले बच्चों को 51 हजार रुपये देगी।

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आज 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इन नतीजों में लड़कों को पीछे छोड़ते हुए एक बार फिर लड़कियां आगे निकल गई हैं। मानसा ज़िले की सुजान कौर ने 100 फीसदी अंक हासिल कर पहला, बठिंडा की श्रेया सिंगला ने 99.60 फीसदी अंक हासिल कर दूसरा और इसी तरह लुधियाना की नवप्रीत कौर ने 99.40 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। 12वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 2,96,709 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे जिनमें से 92 फीसदी यानी 2,74,378 बच्चे पास हुए हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 12वीं के इन नतीजों पर खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा, 'हमारी लड़कियों ने एक बार फिर से बाज़ी मारी है और एक बार फिर मानसा ज़िला अव्वल आया है। सभी बच्चों को मेरी तरफ से बधाई और शुभकामनाएं।' उन्होंने कहा कि वादे के मुताबिक टॉप करने वाले बच्चों को 51 हज़ार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications