पंजाब: भगवंत मान सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, 25 दिनों में 7660 युवाओं को दी नौकरी

पंजाब की खुशहाली और बेहतरी के लिए लामिसाल और ऐतिहासिक पहलकदमी के तहत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज अपने कार्यकाल केवल 18 महीनों में राज्य के युवाओं को 36524 सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र सौंप कर एक नया रिकार्ड बनाया है।

राज्य के बिजली, शिक्षा, वन और अन्य विभागों में 427 नौजवानों को नियुक्ति पत्र देने संबंधी समागम दौरान संबोधित करते मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक बड़ी उपलब्धि है। पिछली सरकारों ने अपने कार्यकाल के इतने थोड़े समय में ऐसा कोई मील पत्थर स्थापित नहीं किया।

CM मान ने 25 दिनों में 7660 युवाओं को दी नौकरी

उन्होंने बताया कि 30 अगस्त से ले कर अब तक 25 दिनों में राज्य सरकार ने 7660 नौजवानों को नियुक्ति पत्र दिए हैं। भगवंत सिंह मान ने बताया कि इनमें 5714 आंगनवाड़ी वर्कर, 710 पटवारी, 560 पुलिस और अन्य अलग-अलग विभागों के 249 और 427 युवा शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समुच्चय भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और सभ्यक ढंग के साथ की गई है, जिस कारण सरकारी नौकरियां हासिल करने वाले इन 36000 से अधिक युवाओं में से एक भी नियुक्ति को अब तक अदालत में चुनौती नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के लिए यह गर्व वाली बात है कि इन युवाओं को पूरी तरह योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी गई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस प्रयासों का एक उद्देश्य यह यकीनी बनाना है कि राज्य के युवाओं को राज्य के सामाजिक आर्थिक विकास में सक्रिय हिस्सेदार बना सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के पहले 18 महीनों में नौकरियां दे कर हर महीने 2000 युवाओं को सरकारी नौकरियां देने का रिकार्ड कायम किया है। उन्होंने कहा कि यह एक रिकार्ड है क्योंकि पिछली किसी भी सरकार ने अपने कार्यकाल के शुरुआती महीनों में युवाओं को इतनी नौकरियां नहीं दी। भगवंत सिंह मान ने दोहराया कि योग्यता और पारदर्शिता वाली प्रणाली अपनाते राज्य भर के युवाओं को यह नौकरियां दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+