पंजाबः भगवंत मान ने बादल पिता-पुत्र पर साधा निशाना, कहा-गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर कार्रवाई जरूर होगी
इस दौरान मान ने मीडिया से कहा कि अब अगर आप सुखबीर बादल का इंटरव्यू लें तो उनसे गंभीर सवाल पूछें, क्योंकि वह सच नहीं बोल रहे हैं। बादल सोचते थे कि उन्हें कौन रोक सकता है।

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल और उनके बेटे सुखबीर बादल पर निशाना साधा। शनिवार को फाजिल्का में मान ने कहा कि उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान किया। मैं कहता था कि जब हमें कार्रवाई करने का मौका मिलेगा तो हम कार्रवाई जरूर करेंगे। इसलिए कल कोर्ट में चालान पेश कर दिया गया है। वे सोचते थे कि कोई तीसरा दल पंजाब पर शासन नहीं करेगा। सीएम मान ने फाजिल्का में स्वच्छ पेयजल योजना का शिलान्यास किया।
इस दौरान मान ने मीडिया से कहा कि अब अगर आप सुखबीर बादल का इंटरव्यू लें तो उनसे गंभीर सवाल पूछें, क्योंकि वह सच नहीं बोल रहे हैं। बादल सोचते थे कि उन्हें कौन रोक सकता है। इसलिए उनकी लूट के खिलाफ अब रोजाना कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications