पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर में बाबा बंदा बहादुर सिंह लाइब्रेरी का किया उद्घाटन
सीएम भगवंत मान ने आज संगरूर में बाबा बंदा बहादुर सिंह लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस लाइब्रेरी का 1 करोड़ 12 लाख की लागत से नवीनीकरण किया गया है। बताया जा रहा है कि सी.एम. मान ने यह राशि अपने अख्तियारी कोटे से जारी की है।
बंदा बहादुर सिंह लाइब्रेरी में 200 से ज्यादा छात्रों के बैठने की व्यवस्था है। यह लाइब्रेरी आधुनिक सहूलियतों से लैस है। लाइब्रेरी में ए.सी. की भी सहूलियत है। इसके अलावा हर तरह के इंतजाम किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार इस उक्त लाइब्रेरी में हर एक तरह की किताब मौजूद है। संगरूर में 28 और लाइब्रेरी खोली जाएगी और अलग-अलग जिलों में लाइब्रेरी तैयारी की जाएगी। पंजाब में यू.पी.एस.सी. के लिए 8 कोचिंग सेंटर खोले जाएंगे। बता दें कि बंदा बहादुर लाइब्रेरी के उद्घाटन के विधायर नरिंदर कौर भराज भी मौजूद रही।












Click it and Unblock the Notifications