Bigg Boss 20: 'बिग-बॉस 20' को लेकर आया बड़ा अपडेट, कौन होगा होस्ट? जानें कंटेस्टेंट्स के नाम
Bigg Boss 20: टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 20 दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। शो के कंटेस्टेंट्स और होस्ट को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। लोग ये जानना चाहते हैं कि इस बार शो को कौन होस्ट करेगा और कौन-कौन बतौर कंटेस्टेंट इसमें शामिल होने वाले हैं। फिलहाल शो को लेकर लोग काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
कौन होगा बिग बॉस 20 का होस्ट?
बिग बॉस 20 के प्रीमियर में अभी टाइम है। हालांकि शो को लेकर अभी तक मेकर्स ने कोई खास जानकारी नहीं दी है लेकिन इसे लेकर लोगों में जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। इस बीच हर कोई जानना चाहता है कि बिग बॉस का ये नया सीजन कौन होस्ट कौन करेगा? मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान, इस बार भी शो को होस्ट करेंगे।

कौन-कौन हो सकते हैं शो के कंटेस्टेंट्स?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिन सेलेब्स के नाम शो के कंटेस्टेंट्स के तौर पर सामने आ रहे हैं, उनमें सैंटी शर्मा, फजल शेख, अंजलि अरोड़ा, रिद्धिमा गुप्ता, जन्नत जुबैर, अरबाज पटेल, भाव्या सिंह, भागीरथ भट्ट, रूरु ठाकुर, उर्फी जावेद, आवेज दरबार और तुषार करवार शामिल हैं। हालांकि अभी बस ये चर्चा है और कुछ भी कंफर्म नहीं कहा जा सकता है।
कब से प्रसारित होगा बिग बॉस 20
टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस अपने हाई वोल्टेज ड्रामा, लड़ाई-झगड़े, विवाद और इमोशंस के लिए जाना जाता है। इस शो में कई ऐसे ट्विस्ट आते हैं, जो दर्शकों को इसे आखिर तक बांधे रखते हैं। आपको बता दें कि बिग बॉस के अब तक 19 सीजन आ चुके हैं और अब दर्शकों को बिग बॉस 20 का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। हालांकि देखने वाली बात होगी कि इस बार शो में कौन-कौन नजर आता है और क्या-क्या ट्विस्ट होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications