पंजाब सरकार में मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने की शादी, CM भगवंत मान भी पहुंचे
पंजाब सरकार में मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की मेरठ में शादी हुई। इस शादी में खुद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शिरकत करने के लिए पहुंचे। प्रदेश में खेल, सिंचाई एवं खनन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की डॉक्टर गुरवीन कौर के साथ शादी हुई।
शादी समारोह में शामिल होने के लिए भगवंत मान अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दोनों को बधाई दी। भगवंत मान के साथ शादी में शामिल होने के लिए उनकी पत्नी रप्रीत कौर और बहन मनप्रीत कौर भी पहुंची थीं। बता दें कि मीत हेयर की पत्नी डॉक्टर गुरवीन कौर मेदांता अस्पताल गुरुग्राम में रेडियोलॉजिस्ट हैं।

गुरमीत सिंह की बात करें तो वह बरनाला से आम आदमी पार्टी के दूसरी बार विधायक बने हैं। वह पंजाब सरकार में खेल मंत्रालय सहित अन्य विभागों को भी संभाल रहे हैं। इससे पहले खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान और शिक्षा मंत्री ने भी मुख्यमंत्री बनने के बाद शादी की थी। ऐसे में मंत्री बनने के बाद मीत हेयर तीसरे मंत्री हैं जिन्होंने मंत्री बनने के बाद शादी की है।
गुरमीत सिंह की शादी सिख रीति-रिवाज के साथ हुई। बता दें कि 33 वर्षीय गुरमीत भगवंत मान सरकार में कई मंत्रालय संभाल रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी गुरवीन उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थिति समृद्ध परिवार से आती हैं। इनसे पहले कैबिनेट मंत्री हरजो सिंह बेंस ने भी आईपीएस अधिकारी डॉक्टर ज्योति यादव से शादी की थी।
डॉक्टर गुरवीन कौर ने संधू से संबंधित हैं, दोनों ने शादी के बाद नया गांव स्थित एक प्राइवेट रिसॉर्ट में पार्टी की। पूर्व कांग्रेस विधायक कुलबीर सिंह भी शादी में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। पूर्व कांग्रेस सरकार में मंत्री ब्रह्म महिंद्रा और उनके बेटे मोहित महिंद्रा भी शादी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। सूत्रों की मानें तो अरविंद केजरीवाल, राघव चड्ढा को भी बुधवार को रिसेप्शन में शामिल होने के लिए न्योता दिया गया है।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications