Siya जैसी निकली Hasini? 100 मीटर तक पीछा-प्रेमी को दिया पति को मारने का इशारा! 2 साल की शादी का खौफनाक अंत

Chittoor Murder Case: पुणे के केतन अग्रवाल केस जैसा केस चित्तूर से भी सामने आया है। यहां सिया गोयल की तरह ही हसिनी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। पवित्र मंदिर जाना का बहाना बनाया और जंगल में ले गई। प्रेमी ने करीब 100 मीटर तक पीछा किया। जैसे ही हसिनी ने इशारा किया।

प्रेमी ने पति पर हमला बोल दिया। पहले पीटा, फिर चाकू से वार किए। वो कुछ समझ पाता, इससे पहले ही पत्थर उठाकर उसके सिर पर दे मारा। दो साल की शादी का दर्दनाक अंत हुआ। आइए विस्तार से जानते हैं...

chittoor-murder-case

मामला शांतिपुरम मंडल के बोयिनपल्ली गांव का है। यहां की रहने वाली हसिनी (19 साल) का 2024 में तमिलनाडु के शूलागिरी के रहने वाले रमेश (23 साल) शादी हुई थी। दंपति की एक साल की बेटी थी। पुलिस के मुताबिक, हसिनी का शादी के पहले से ही पैतृक इलाके के युगंधर (20 साल) युवक से एक्ट्रामैरिटल अफेयर चल रहा था। पत्नी ने अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी युगंधर के साथ साजिश रची।

पति की हत्या को कैसे अंजाम दिया ?

14 जुलाई को हसिनी ने रमेश को गुडुपल्ले मंडल के मल्लाप्पा कोंडा स्थित श्री मल्लेश्वर स्वामी मंदिर जाने के लिए मनाया। परिवार मोटरसाइकिल पर यात्रा कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, हसिनी ने रास्ते में फोन पर युगंधर को लाइव लोकेशन शेयर की। इससे प्रेमी और उसके साथी उनकी हर हरकत पर नजर रख पाए।

हैंडबैग से इशारा, 100 मीटर तक पीछा, फिर हमला

तीसरे हेयरपिन बेंड पर हसिनी ने जानबूझकर अपना हैंडबैग गिरा दिया। रमेश मोटरसाइकिल रोककर बैग उठाने के लिए नीचे उतरा। इसी मौके का फायदा उठाते हुए युगंधर और उसके साथी छिपकर निकले। उन्होंने रमेश का करीब 100 मीटर तक जंगल में पीछा किया और फिर हमला बोल दिया। जंगल में घसीटते हुए जमकर पीटा गया। कई बार चाकू से वार किया। अंत में बड़े पत्थर से सिर पर वार करके मौत के घाट उतार दिया। घटनास्थल पर एक वर्षीय बच्ची खड़ी थी। हत्या के बाद आरोपी कथित तौर पर रमेश की ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए और बच्ची को भी साथ ले गए।

पुलिस जांच में क्या सबूत मिले?

चित्तूर पुलिस ने हसिनी, युगंधर और अन्य सहयोगियों के खिलाफ हत्या, साजिश और सबूत नष्ट करने के आरोप में FIR दर्ज की है। जांच में फोन लोकेशन, कॉल डिटेल्स और गवाह बयान अहम साबित हो रहे हैं। पुलिस का कहना है कि हसिनी ने मंदिर यात्रा को जानबूझकर चुना क्योंकि वहां भीड़ कम होती है और जंगल का इलाका छिपने के लिए उपयुक्त था। बच्ची को साथ ले जाना भी प्लान का हिस्सा हो सकता है ताकि संदेह न हो। आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस फॉरेंसिक सबूत, CCTV के आधार पर मामले की छानबीन जारी है।

पुणे केतन अग्रवाल केस से क्या कनेक्शन?

आपको बता दें कि, पुणे के व्यवसायी केतन अग्रवाल हत्याकांड में मंगेतर सिया गोयल ने अपने प्रेमी चेतन के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। केतन को लोहगढ़ पहाड़ी से सिया ने प्रेमी के साथ मिलकर धक्का दे दिया। इस कांड में भी सिया ने प्रेमी को इशारा किया था।

Ketan Agarwal: 'मेरी कोख उजड़ गई', केतन की मां ने PM मोदी को लिखा लेटर, कहा- हमदर्दी नहीं इंसाफ चाहिए
Ketan Agarwal: 'मेरी कोख उजड़ गई', केतन की मां ने PM मोदी को लिखा लेटर, कहा- हमदर्दी नहीं इंसाफ चाहिए
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+