Ram Mandir Scam: आरोपी टिन्नू-मनीष यादव 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर, 10 दिन चलेगा राम मंदिर का शुद्धिकरण पूजन

Ram Mandir Chanda Chori: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की राशि में कथित हेराफेरी का मामले में नया मोड़ आ गया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार (17 जुलाई) को मुख्य आरोपी रामाशंकर यादव उर्फ टिन्नू और उसके भतीजे मनीष यादव को 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस ने सात दिन की कस्टडी मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने 39 घंटे की मंजूरी दी। इस फैसले से जांच एजेंसियों को चोरी की नकदी, गहने, संपत्ति और अन्य सबूत बरामद करने में मदद मिलेगी। वहीं, मंदिर प्रबंधन ने 10 दिन का 'प्रायश्चित अनुष्ठान' (शुद्धिकरण पूजन) शुरू कर दिया है। आइए विस्तार से जानते हैं सबकुछ...

Ram Mandir

दरअसल, जून 2026 के पहले सप्ताह में राम मंदिर के दान-पात्रों (चढ़ावा) में बड़े पैमाने पर हेराफेरी का मामला सामने आया। लाखों रुपये की नकदी, गहने और कीमती सामान गायब पाए गए। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इसकी शिकायत दर्ज कराई। FIR में चोरी, आपराधिक साजिश और भरोसे का उल्लंघन जैसे आरोप लगे।

मामले में, अब तक 8 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। ट्रस्ट के दो वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। मुख्य आरोपी टिन्नू को ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय का करीबी माना जाता था। वह दान-पात्रों की देखरेख करता था। मनीष यादव चढ़ावे की गिनती में शामिल था।

रिमांड में क्या-क्या होगी तलाश?

शुक्रवार यानी 17 जुलाई को विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) ने टिन्नू और मनीष को 39 घंटे की पुलिस रिमांड दी। पुलिस ने पहले दोनों से जेल में पूछताछ की थी। अब रिमांड के दौरान जांचकर्ता उन्हें अलग-अलग जगहों पर ले जाकर छानबीन करेगी। इसमें चोरी की रकम कहां गई? हेराफेरी से खरीदी गई संपत्तियां? अन्य सहयोगी कौन-कौन हैं? ट्रस्ट के अंदरूनी गड़बड़ियों की जानकारी? जैसे सवालों के जवाब तलाश किए जाएंगे। इससे पहले सुभाष श्रीवास्तव और रामाशंकर मिश्रा (बैंक के पूर्व कर्मचारी) की निशानदेही पर नकदी, गहने और दस्तावेज बरामद किए गए थे। टिन्नू के घर से 1 लाख और मनीष के घर से 2 लाख रुपये मिले थे।

Ram Mandir

10 दिन का प्रायश्चित अनुष्ठान

चोरी की घटना के बाद राम मंदिर प्रबंधन ने 10 दिन का शुद्धिकरण पूजन शुरू किया है। इसे 'प्रायश्चित अनुष्ठान' कहा जा रहा है। मंदिर के पुजारियों और अधिकारियों का कहना है कि पवित्र स्थल पर हुई घटना से मंदिर की पवित्रता प्रभावित हुई है, इसलिए शुद्धिकरण जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+