पंजाब चुनाव: 'मुझे और भगवंत मान को निशाना बनाया जा रहा', विरोधी दलों पर केजरीवाल का आरोप

चंडीगढ़, 15 फरवरी: पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने विरोधी दलों पर गंभीर आरोप लगाया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विरोधी दल उन्हें और उनकी पार्टी से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान को निशाना बना रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर तंज करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आजकल उन्हें सपनों में भी केजरीवाल दिख रहे हैं और वह सो नहीं पा रहे हैं।

Arvind Kejriwal

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि उनकी पार्टी और उसके नेताओं की बस यही गलती है कि वे पंजाब में स्कूलों और अस्पतालों की हालत बेहतर करना चाहता हूं। केजरीवाल ने कहा, ''पिछले कुछ दिनों में आपने यह जरूर देखा होगा कि सभी दल और उनके नेता मुझे और भगवंत मान को अपशब्द कह रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब में आए और मुझे एवं आप को अपशब्द कहे।''

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ''सुबह से लेकर देर शाम तक चन्नी ने मुझे और मान को अपशब्द कहे, लेकिन सुखबीर सिंह बादल का नाम नहीं लिया। सुखबीर सिंह बादल ने भी मुझे अपशब्द कहे, लेकिन चन्नी का नाम नहीं लिया। प्रियंका गांधी ने भी मुझे अपशब्द कहे। ऐसा लगता है कि वे सभी मिल गए हैं और हमे निशाना बना रहे हैं।''

केजरीवाल ने कहा कि ये सभी प्रतिद्वंद्वी दल आप को नहीं, बल्कि पंजाब को हराना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ''ये दल नहीं चाहते हैं कि आप सत्ता में आए। बल्कि वे चाहते हैं कि जिस तरह से उन्होंने पिछले 70 साल पंजाब को लूटा है, उसे जारी रखें। उन्हें डर है कि यदि आप सत्ता में आ गई तो उनकी लूट स्थाई रूप से बंद हो जाएगी।''

केजरीवाल ने पंजाब के लोगों से इन दलों को हराने और राज्य को बचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आप राज्य को एक ईमानदार सरकार देगी। पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव है। मतगणना 10 मार्च को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+