लुधियाना में ट्रैफिक की समस्या दूर करने के लिए AAP विधायक ने दी ये हिदायत, बोले- अब राहत मिलेगी

लुधियाना। पंजाब के महानगर लुधियाना नार्थ से विधायक मदन लाल बग्गा ने बुड्डा नाला तथा लुधियाना में ट्रैफिक की समस्या को लेकर चिंता व्यक्त की। साथ ही उन्‍होंने जिम्‍मेवारों को समस्या दूर करने के लिए हिदायत भी दी। उन्‍होंने पिछली सरकारों की तरफ से पंजाब के लिए कुछ न किए जाने पर दुख भी जाहिर किया। बग्गा जहां कितने ही सालों से पंजाब के पुराने शहरों की तस्वीर न बदलने पर जहां परेशान हैं वहीं उन्होंने आम आदमी पार्टी की नई सरकार से भी उम्मीद जताते हुए बदलाव की बात कही है।

Punjab: AAP MLA Madan Lal Bagga Talk On traffic problem in Ludhiana

विधायक बोले, '70-75 साल से रिवायती पार्टियां जो पंजाब या देश पर राज्य कर रही थी, पुराने शहर वहीं खड़े हैं जहां पहले थे। पिछली सरकारों ने स्मार्ट सिटी के एजैंडा तो शुरू किया लेकिन वही स्मार्ट बने जो पहले ही ठीक ठाक थे। लुधियाना की बात करें तो स्मार्ट सिटी के लिए वैस्ट विधानसभा क्षेत्र पहले से ही बेहतर था, लेकिन उसे स्मार्ट सिटी में लाया गया जबकि बाकी शहर को इग्नोर किया गया। लोगों को कुछ नया नहीं मिला।

लुधियाना में ट्रैफिक तथा बुड्डा नाला सबसे बड़े मुद्दे हैं। जिसकी तरफ पिछली सरकारों ने ध्यान नहीं दिया। बुड्डा नाला हर बार बरसात में कई इलाकों में गंदे पानी के भराव का कारण बनता रहा है। लेकिन इस 6 महीने तक हमने इस पर काम किया और इस बार लुधियाना के किसी भी इळाके में बुड्डे नाले का पानी नहीं घुसा जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली। समय समय पर नाले की सफाई होने के कारण यह राहत मिल पाई।

बुड्डे नाले से हो रहे प्रदूषण पर क्या
पंजाब के लुधियाना में एक से डेढ़ महीने में वाहनों के नंबर की एक सीरीज़ खत्म होती है। मतलब करीब 10 हजार वाहन हर महीने सड़क पर उतर रहा है। तेजी से वाहन सड़कों पर आ रहे हैं। सड़कें उतनी ही हैं। नए पौधे नहीं लगा रहे। जिसके कारण प्रदूषण बढ़ रहा है। इसके लिए हमारी सोसायटी खुद जिम्मेदार हैं। जहां तक बुड्डा नाला की बात है तो उसमें गिर रहे डाईंग इंडस्ट्री के पानी को लेकर सरकार चिंतित है तथा इस पर हम लोग काम कर रहे हैं। बुड्डे नाले में ज़हरीले पानी को लेकर पहले सरकारों में ऊपर तक चढ़ावा चढ़ता था लेकिन अब वो नहीं है।विधानसभा में मैने ही इस पर आंकड़ों सहित सवाल उठाया था जिसके बाद कमेटी बनी है। इस कमेटी में बुड्डा नाला तथा घग्गर दरिया को लेकर 13-14 बैठकें हो चुकी हैं। बैठकों में अफसरों से भी हिसाब मांगा गया है।

बुड्डा नाला को दोबारा दरिया बनाना है
शहर में से करीब 14 किलोमीटर बुड्डा नाला निकल कर जाता है। 5-6 जगह पर बुड्डा नाला को ठीक करने के शिलान्यास के पत्थर पिछली सरकारों के समय के लगे हैं लेकिन काम नहीं होता। हमने चुनावों में वोट लिया है तो वायदा किया था जिसे निभाने के लिए हम काम कर रहे हैं। मेरे इलाके में बुड्डे नाले पर जो भी काम होने वाले काम जरूरी थे, वो 7 से 8 करोड़ रुपए के काम चल रहे हैं। डाईंग इंडस्ट्री की तरफ से नाले में डाले जा रहे ज़हरीले पानी के सैंपल लिए जा रहे हैं। ताजपुर रोड से बुड्डा नाला में बड़ी मात्रा में डाईंग का पानी नाले में गिरता है। कई सैंपल भरवाए और वो फेल भी हुए हैं। मेरी डाईंग इंडस्ट्री से अपील है कि सहयोग करें वरना वह उनके खिलाफ झंडा उठाएंगे क्योंकि लोगों की हैल्थ के साथ खिलवाड़ मंजूर नहीं। बुड्डा नाला जो कभी दरिया होता था, उसे दोबारा दरिया ही बनाना है।

हमारे पास सिविल अस्पताल के इलावा कोई सरकारी अस्पताल नहीं है। वहां पर जो जाता 10 और बीमारियां लेकर आता है। सरकार ने मुहल्ला क्लीनिकों को उत्साहित किया गया। लुधियाना में मेरे इलाके में मुहल्ला क्लीनिक में अगस्त महीने से अब तक 23 हजार लोगों ने फायदा लिया। इनका फ्री इलाज हुआ। अगर यही लोग प्राईवेट अस्पताल जाते तो लोाखों रुपए देने पड़ते। अब मेरे इलाके में एक और मुहल्ला क्लीनिक बनाया जा रहा है। मुहल्ला क्लीनिकों में हर तरह के लोग आ रहे हैं। बाकी रही बात शिरोमणी अकाली दल की तो जो सेवा केंद्रों को लेकर बात कर रहे हैं, वहां पर नशे का सेवन हो रहा था। जानवर और कीड़े पैदा हो गए थे। अगर 'आप' सरकार ने साफ सफाई करके उन्हें लोगों के इळाज के लिए प्रयोग किया तो गल्त क्या है। अकाली दल की तो अपनी हालत बेहद खराब हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+