पंजाब: कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू के कोठी वाले बयान पर AAP विधायक गोगी का पलटवार

कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू व आप विधायक गोगी के बीच तू-तू, मैं-मैं बढ़ती ही जा रही है। इसी बीच रवनीत बिट्टू के कोठी वाले बयान पर विधायक गोगी ने पलटवार किया है।

आप विधायक गोगी ने कहा कि, ''मुझे तो एंटी रैबीज वाले टीके लगे हुए हैं, एक नहीं तो 10 कुत्ते भी काट लें कोई फर्क नहीं पड़ता। कई बार कुत्ते मालिक को भी काट लेते हैं।

कांग्रेस MP रवनीत बिट्टू के कोठी वाले बयान पर AAP का पलटवार

गौरतलब है कि आप विधायक गुरप्रीत गोगी कांग्रेस सांसद बिट्टू पर बरसते हुए नजर आए थे। उन्होंने कहा था कि बिट्टू कोठी पर कब्जा करके बैठे हैं, सरकारी कोठी सरकार द्वारा मिलती हैं लेकिन बिट्टू को यह कोठी दिल्ली से मिली है। इस पर सांसद बिट्टू ने कहा था कि हम सरकारी कोठी में रहते हैं, जब सरकार इसे खाली करने को कहेगी कर देंगे, हमारे कोठियां नहीं बाहर टैंट लगा कर रह लेंगे और हमारे आस पास गली मोहल्ले में जो कुत्तें होते हैं वह बहुत हैं और की जरूरत नहीं है। 'आप' पर तंज कसते हुए कहा कि आपके लोग एन.आर.आई. की कोठी में जो कब्जा कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+