AAP ने पंजाब के शिक्षामंत्री को हिमाचल का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया, यही बनाएंगे विधानसभा चुनाव की रणनीति

चंडीगढ़। पंजाब के आम आदमी पार्टी (AAP) के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस को हिमाचल प्रदेश चुनावों के लिए प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले उन्हें जम्मू प्रभारी का जिम्मा भी सौंपा गया था। हिमाचल प्रदेश चुनाव की पूरी जिम्मेदारी दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया पर है। मंत्री हरजोत सिंह बैंस को मनीष सिसोदिया का ही करीबी माना जाता है।

Punjab AAP Leader Harjot Singh Bains appointed as the state in-charge for Himachal Pradesh elections

हरजोत सिंह बैंस पर हिमाचल प्रदेश के चुनाव की रणनीति को सुचारु रूप से चलाने और पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल का जिम्मा रहेगा। स्पष्ट है कि अब वह आगामी दिनों में हिमाचल प्रदेश के चुनाव में व्यस्त रहेंगे।

पंजाब में इन मंत्रालयों का संभाला कार्यभार
मंत्री हरजोत सिंह बैंस की पहचान पंजाब के एक कद्दावर नेता के रूप में सामने आई है। पंजाब में उनके पास जेल और खनन मंत्रालय रहा है और पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद हरजोत सिंह बैंस को स्कूल एजुकेशन की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। AAP चुनाव प्रचार के दौरान स्कूल, कॉलेज और अस्पताल बनाने की राजनीति तैयार की थी। स्पष्ट है कि मंत्री हरजोत सिंह बैंस भी हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में बेहतर सुविधाएं देने और नए इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने का प्रचार करते देखे जा सकते हैं।

गुजरात में प्रचार में जुटे हैं दोनों CM
AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के CM भगवंत मान बीते दिनों से लगातार गुजरात में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। दोनों ने कई जगह रैली कर लोगों को संबोधित करते हुए बेहतर सुविधाओं और भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए उनसे AAP को जिताने की अपील की।

राष्ट्रपति के वेलकम के बजाय गुजरात में व्यस्त रहे मान
पंजाब CM भगवंत मान हिमाचल प्रदेश और गुजरात चुनावों में AAP की जीत के लिए पूरा दमखम लगा रहे हैं। यहां तक की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु चंडीगढ़ स्थित सुखना लेक पर आयोजित एयरफोर्स-डे के प्रोग्राम में पहुंचीं, लेकिन पंजाब के CM भगवंत मान उनका वेलकम करने के बजाय गुजरात चुनाव में ही व्यस्त रहे। इसपर पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित CM भगवंत मान से खफा हुए। यहां तक की उन्होंने मान को उनकी संवैधानिक ड्यूटी और प्रोटोकॉल की भी याद दिलाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+