पंजाब: 7वां पे कमीशन 1 अक्टूबर को लागू करेगी AAP सरकार, शिक्षकों को होंगे फायदे
चंडीगढ़। पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने शिक्षकों को खुशखबरी देते हुए 7वां पे कमीशन लागू करने का ऐलान कर दिया। सीएम भगवंत मान ने बताया कि, अगले महीने यानी कि 1 अक्तूबर से प्रदेश में यूनवर्सिटी और कालेजों में यू.जी.सी. का 7वां पे कमीशन लागू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि, यह कमीशन लागू होने पर हजारों शिक्षकों को फायदा होगा।
बताया जा रहा है कि, 7वां पे स्केल लागू होने पर अध्यापकों को 20 से 80 हजार तक फायदा होने वाला है। जानकारों का कहना है कि, इस फैसले के लागू होने पर सरकार के कोष में 15 से 20 करोड़ रुपए प्रति महीना खर्चा आएगा, वहीं, पेंशन पर 60 करोड़ और दोनों यूनिवर्सिटीज की एरियर की रकम भी करोड़ों तक पहुंच जाएगी। जानकारी के अनुसार 7वें पे कमीशन दौरान पी.यू. पटियाला और जी.एन.डी.यू. के सैलरी बजट में 15 प्रतिशत बढ़ौतरी होगी। गैस्ट फैकल्टी अभी जो हजार रुपए है वह बढ़कर 1500 रुपए और जो अधिकतम 25 हजार रुपए मिलते हैं वह बढ़कर 50 हजार रुपए हो जाएंगे। आपको बतां दे कि अध्यापक दिवस के मौके पर पंजाब सरकार ने शिक्षकों को बड़ा तोहफा देते हुए पंजाब के सरकारी कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों में 7वां पे स्केल लागू करने का ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कल कहा कि पंजाब के सारे कॉलेज यूनिवर्सिटियों में यू.जी.सी. के 7वें पे स्केल को लागू किया जाएगा, इसकी सारी शर्तें लागू होंगी। ये पे कमिशन 1 अक्तूबर 2022 से लागू होगा। मुख्यमंत्री ने कल यह भी कहा कि, हमें पढ़ाई का तरीका डिजिटल करना होगा। कोरोना के वक्त यह हुआ लेकिन वह माहौल नहीं बना। यह स्कूलों में होना चाहिए। टीचर्स भी तभी पढ़ा पाएगा, जब पूरा इन्फ्रास्ट्रक्चर होगा। मान ने टीचर्स को कहा कि भर्ती होने के बाद यह कोशिश न करो कि शहर के नजदीक आ जाएं। ऐसा हुआ तो गांवों में कौन पढ़ाएगा। चीन के बॉर्डर पर हमारे फौजी जवान किन हालातों में देश की रक्षा करते हैं। टीचर्स को जहां जॉब मिलती है, वहां कर लो।'
CM मान ने आखिरकार दे दी खुशखबरी, पंजाब में 8736 शिक्षक पक्के होंगे, कैबिनेट मीटिंग में फैसला