पंजाबः लीबीया में फंसे 8 युवकों की देश वापसी,मंत्री हरजोत बैंस बोलेः एंबेसडर से बात हुई युवक 2 मार्च को आएंगे
मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि नौजवानों की देश वापसी से संबंधी सभी प्रकार की क्लीयरेंस हो रही हैं। उन्होंने इस संबंध में भारत के लीबिया एंबेसडर का धन्यवाद भी किया।

लीबिया में फंसे 8 नौजवानों की देश वापसी की तैयारी हो रही है। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि इस संबंध में उनकी भारत के लीबिया एंबेसडर से बात हुई, उन्होंने बताया कि सभी नौजवानों की देश वापसी 2 मार्च तक संभव है। स्पष्ट है कि पंजाब युवक अगले गुरुवार को देश की धरती पर लाैटेंगे।
मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि नौजवानों की देश वापसी से संबंधी सभी प्रकार की क्लीयरेंस हो रही हैं। उन्होंने इस संबंध में भारत के लीबिया एंबेसडर का धन्यवाद भी किया। गौरतलब है कि लीबिया में फंसे भारतीय नौजवानों का पहला समूह भारत लौट आया है।
वापस लौटे 4 नौजवानों में से 3 पंजाब के हैं और एक बिहार का युवक शामिल है। रूपनगर पहुंचे इन 3 नौजवानों में एक कपूरथला के गांव नूरपुर राजपूत, एक नौजवान मोगा के फतेहपुर करोटिया का जोगिंदर सिंह और एक रूपनगर विधानसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब के गांव लंगमजारी का नौजवान लखविंदर सिंह था।












Click it and Unblock the Notifications