दिल्ली में आसान होगी प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, सरकार करेगी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल

दिल्ली: राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने सब-रजिस्ट्रार ऑफिस और एसडीएम ऑफिस प्रीतविहार का निरीक्षण किया। इस दौरान राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने वहां सभी कर्मचारियों से बात की। इसके साथ ही वहां आए हुए लोगों से सुविधाओं के बारे में पूछा। राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि, दिल्ली के करीब 5 लाख लोगों ने डोरस्टेप डिलीवरी 1076 के जरिए एसडीएम कार्यालय में आवेदन किया था। इसमें से 4 लाख से अधिक आवेदनों का निस्तारण किया जा चुका है।

Property

इसके अलावा, कोविड-19 महामारी के दौरान प्रीतविहार में 1500 से ज्यादा लोगों को मुआवजा राशि दी गई, जिसमें से ऑनलाइन आने वाले आवेदनों का निस्तारण 93 फीसद रहा था। अब प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन कराने के लिए दिल्ली वालों को लंबी कतार से जल्द ही मुक्ति मिलेगी। इसके लिए, दिल्ली सरकार बायोमेट्रिक स्कैन, प्रमाणीकरण और क्यू मैनेजमेंट सिस्टम शुरू करने की तैयारी कर रही है।

सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में बेहतर सुविधा देने का काम चल रहा है। आने वाले दिनों में सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में सेवाओं का लाभ उठाने वाले नागरिकों को तेजी और बेहतर कार्य का अनुभव होगा। सरकार के अनुसार, इन कार्यालयों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में भीड़ देखी जाती है। उसमें अधिक से अधिक लोगों के काम का निस्तारण किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+