Surya Pratap Murder Case: 'दोस्ती की ओट में छूरेबाजी बर्दाश्त नहीं, नालायक औलादों को समझाना जरूरी'- CM योगी
Surya Pratap Murder Case CM Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बकरीद (28 मई 2026) के दिन 17 वर्षीय नाबालिग सूर्या प्रताप चौहान (Surya Pratap Chauhan) की निर्मम हत्या ने पूरे प्रदेश में आक्रोश की लहर पैदा कर दी। खोड़ा इलाके के नवनीत विहार में दोस्ती की आड़ में चाकू से गोदकर की गई इस हत्या के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुलकर नाराजगी जताई। 1 जून को सीएम योगी ने साफ कहा कि दोस्ती की ओट में छूरेबाजी बर्दाश्त नहीं होगी। नालायक औलादों को समझाना जरूरी है।
यह मामला सिर्फ एक व्यक्तिगत झगड़े का नहीं, बल्कि समाज में बढ़ती हिंसा, युवाओं में हथियारों का इस्तेमाल और सांप्रदायिक संवेदनशीलता का प्रतीक बन गया है। सीएम योगी के भाषण में गो-हत्या, बकरीद पर दोहरे मापदंड और मौलवियों की चुप्पी पर भी तीखा हमला शामिल था। आइए जानते हैं कि सीएम योगी ने क्या-क्या कहा?

CM Yogi Adityanath Speech Highlights: CM योगी आदित्यनाथ का सख्त रुख
भूमि स्वामित्व अधिकार प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में सीएम योगी ने सूर्या हत्याकांड पर खुलकर बोला। सीएम योगी ने कहा कि दोस्ती की आड़ में छूरेबाजी बर्दाश्त नहीं। नालायक औलादों को समझाना जरूरी है। मौलवियों पर सवाल उठाए। कहा कि उन्होंने इसकी निंदा तक नहीं की। सीएम योगी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यूपी सरकार सज्जन के लिए सज्जन, दुर्जन के लिए दुर्जन है।
वहीं, गौ-हत्या पर चेतावनी देते हुए सीएम ने कहा कि गाय हमारी माता है। गाय को पशु कहने वालों की सोच पशुवत है। बकरीद पर गौमाता की तस्वीर पोस्ट करके ईद की बधाई देने वालों को याद रखना चाहिए, यूपी में गोहत्या का अंजाम क्या होगा। योगी ने साफ कहा कि UP में कानून का राज है और अपराधियों को कोई छूट नहीं मिलेगी। सीएम योगी ने बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या पर खामोशी को लेकर विपक्ष पर हमला भी बोला।
Surya Pratap Chauhan Murder Case: बकरीद पर दोस्ती कैसे बनी मौत का कारण?
28 मई 2026 को बकरीद के दिन खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार में सूर्या चौहान (कक्षा 11 का छात्र) को उसके पड़ोसी असद ने बुलाया। पुलिस और गवाहों के मुताबिक, असद और उसके साथियों ने सूर्या से कहा, 'क्या तुमने कभी बकरे की कुर्बानी देखी है? जब सूर्या ने मना किया या झगड़ा हुआ, तो असद और उसके साथियों ने उसे घेर लिया।
सूर्या को चाकुओं से कई बार गोदा गया। घायल हालत में वह करीब 200 मीटर भागा, लेकिन नवनीत विहार में गिर गया। उसे नोएडा के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, असद ने पिता नवाब और दोस्तों फरहान, आतिफ को इसकी जानकारी दी और 'सबक सिखाने' की योजना बनाई।
मुख्य आरोप क्या?
- दोस्ती का फायदा उठाकर फंसाया गया।
- छोटी सी बहस (बाइक चलाने पर) को हत्या तक ले जाना।
- बकरीद के दिन कुर्बानी देखने को लेकर संवेदनशील टिप्पणी।
Ghaziabad Asad Encounter: पुलिस एक्शन, मुख्य आरोपी असद का एनकाउंटर
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने तेज एक्शन लिया। तीन आरोपियों नवाब (असद के पिता), फरहान और आतिफ को गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्य आरोपी असद फरार था, जिस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। 31 मई 2026 की रात को इंदिरापुरम-खोड़ा क्षेत्र में पुलिस को टिप मिली। असद और उसके साथी मोटरसाइकिल पर आ रहे थे। चेकपोस्ट पर पुलिस ने रोका तो असद ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में असद घायल हुआ और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ। पुलिस ने हथियार और बाइक बरामद की।
सूर्या की मां ने एनकाउंटर का स्वागत किया और कहा कि मैंने एनकाउंटर की मांग की थी, खून का बदला मिल गया। परिवार ने बाकी आरोपियों पर भी सख्त कार्रवाई और बुलडोजर एक्शन की मांग की।
सीएम योगी सरकार ने पीड़ित परिवार को दिया सहारा
- पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये मुआवजा।
- कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा परिवार से मिले और सांत्वना दी।
- इलाके में भारी पुलिस बल और RAF तैनात।
- असद के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की संभावना।
UP में कानून-व्यवस्था: योगी मॉडल
योगी सरकार में ऐसे मामलों में तेज एक्शन (एनकाउंटर, बुलडोजर) की परंपरा रही है। सूर्या केस में 72 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी का खात्मा इसकी मिसाल है। विपक्ष और कुछ संगठनों ने चिंता जताई, लेकिन परिवार और स्थानीय लोगों में राहत की भावना है। मायावती ने भी घटना पर दुख जताया और सख्त कार्रवाई की मांग की।
न्याय की मांग और समाज सुधार
सूर्या चौहान की मौत एक मासूम सपनों को चूर कर गई। 17 साल का लड़का, जो पढ़ाई और भविष्य की सोच रहा था, दोस्ती के भरोसे पर मौत के शिकार हो गया। CM योगी का भाषण सिर्फ इस केस तक सीमित नहीं, बल्कि बड़े संदेश का है कि UP में अपराध की कोई जगह नहीं, चाहे वो किसी भी रूप में हो।













Click it and Unblock the Notifications