Women's T20 World Cup 2026: 5 युवा स्टार्स जो बदल सकती हैं टूर्नामेंट का पूरा खेल, एक भारतीय शामिल

ICC Women's T20 World Cup अपने साथ हर बार एक नई कहानी लेकर आता है नई प्रतिभाएँ, नए हीरो और कुछ ऐसे खिलाड़ी जो अचानक पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। यह टूर्नामेंट सिर्फ मुकाबलों का मंच नहीं होता, बल्कि यह उस अगली पीढ़ी का आगाज़ भी होता है जो आने वाले वर्षों में महिला क्रिकेट की दिशा और दशा तय करती है।

हर बार की तरह इस बार भी उम्मीदें बेहद ऊँची हैं, क्योंकि दुनिया भर की टीमों में कई ऐसे युवा क्रिकेटर्स शामिल हैं जिन्होंने हाल के समय में घरेलू और इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। आज हम बात करेंगे कुछ ऐसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की, जो आगामी महिला टी20 वर्ल्ड कप में सुर्खियों में रहने वाले हैं।

nandni sharma

जॉर्जिया वॉल (ऑस्ट्रेलिया)

सिर्फ 22 साल की उम्र में जॉर्जिया वॉल ने ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग लाइनअप में अपनी मजबूत जगह बना ली है। भारत के खिलाफ अपने दूसरे ही इंटरनेशनल मैच में ODI शतक लगाकर उन्होंने धमाकेदार शुरुआत की थी और इसके बाद लगातार बड़े स्कोर बनाते हुए अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी से सभी को प्रभावित किया है। T20 क्रिकेट में उनका तेज़ स्ट्राइक रेट और लगातार रन बनाने की क्षमता उन्हें इस टूर्नामेंट की सबसे खतरनाक युवा बल्लेबाज़ों में से एक बनाती है।

नंदनी शर्मा (भारत)

भारतीय टीम के लिए नंदनी शर्मा एक नई उम्मीद बनकर सामने आई हैं। इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में उन्होंने 4 ओवर में 3/34 की शानदार गेंदबाज़ी करते हुए भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई और तुरंत ही अपने टैलेंट का लोहा मनवा दिया। महिला प्रीमियर में भी उन्होंने लगातार विकेट लेकर खुद को साबित किया है, जहां उनकी सटीक लाइन-लेंथ और विविधता ने उन्हें एक भरोसेमंद तेज गेंदबाज़ के रूप में स्थापित किया।

चेम्सफोर्ड के काउंटी ग्राउंड में किए गए इस प्रदर्शन के साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल डेब्यू पर तीन विकेट लेने वाली दूसरी भारतीय महिला तेज गेंदबाज़ बन गईं, यह उपलब्धि पहले केवल सोनिया दबीर के नाम थी, जिन्होंने 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ 3/23 का आंकड़ा दर्ज किया था। चंडीगढ़ में जन्मीं 24 वर्षीय नंदनी को WPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा था, और उन्होंने अपने दूसरे ही मैच में हैट्रिक और पांच विकेट लेकर इतिहास रच दिया, साथ ही पूरे सीजन में 17 विकेट लेकर अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

टिली कॉर्टीन-कोलमैन (इंग्लैंड)

टिली कॉर्टीन-कोलमैन इंग्लैंड की एक उभरती हुई युवा बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज़ हैं, जो अपनी सटीक लाइन-लेंथ और विकेट लेने की क्षमता के लिए जानी जाती हैं। घरेलू क्रिकेट और अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में भी अपनी पहचान बनाई है। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 4/8 जैसे मैच जिताऊ स्पेल ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया और वह अब इंग्लैंड की स्पिन अटैक का अहम हिस्सा बनती जा रही हैं।

केयला रेनके (दक्षिण अफ्रीका)

केयला रेनके दक्षिण अफ्रीका की एक उभरती हुई ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जो अपनी पावर-हिटिंग और दबाव में शानदार प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं। कम उम्र में ही उन्होंने अंडर-19 टीम की कप्तानी की और फिर सीनियर टीम में जगह बनाकर तेजी से खुद को साबित किया। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ एक मैच में उन्होंने लगातार तीन छक्के लगाकर अपनी फिनिशिंग क्षमता दिखाई, वहीं एक अन्य मुकाबले में आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर टीम को रोमांचक जीत दिलाई। उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी और आत्मविश्वास उन्हें आने वाले समय में दक्षिण अफ्रीका की एक बड़ी मैच-विनर खिलाड़ी बनाता है।

फीबे मोल्केनबोअर (नीदरलैंड्स)

फीबे मोल्केनबोअर नीदरलैंड्स की एक भरोसेमंद टॉप ऑर्डर बल्लेबाज़ हैं, जो अपनी शांत और स्थिर बल्लेबाज़ी के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने बहुत कम समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार रन बनाकर अपनी टीम की बल्लेबाज़ी की रीढ़ बनने का काम किया है। दबाव की परिस्थितियों में पारी को संभालना और जरूरी मौकों पर बड़ी पारियां खेलना उनकी खासियत है। क्वालिफिकेशन मैचों में उनके अहम योगदान ने नीदरलैंड्स को पहली बार महिला T20 वर्ल्ड कप में जगह दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+