हाथ जोड़ो अभियान से प्रियंका आगे बढ़ाएंगी भारत जोड़ो यात्रा का संदेश

26 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त होने वाली भारत जोड़ो यात्रा के बाद, कांग्रेस 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान शुरू करने की तैयारी कर रही है।

priyanka

नई दिल्ली,28 दिसंबरः 26 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त होने वाली भारत जोड़ो यात्रा के बाद, कांग्रेस 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान शुरू करने की तैयारी कर रही है। इसके माध्यम से कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को आगे बढ़ाएगी। आधी आबादी यानी महिलाओं पर फोकस करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा देशभर में दो महीने तक चलने वाले इस अभियान का नेतृत्व करेंगी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि अभियान के तहत पद यात्राएं और रैलियों का आयोजन किया जाएगा। प्रियंका गांधी भारत जोड़ो यात्रा का संदेश फैलाने के लिए प्रत्येक राज्य की राजधानी में महिलाओं के साथ पदयात्राएं करेंगी। इस दौरान महंगाई व महिलाओं से जुड़े मुद्दे खासतौर पर उठाए जाएंगे

बंगाल में भारत जोड़ो यात्रा आज से शुरू
कोलकाता। बंगाल में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' बुधवार से शुरू होगी। राज्य में इसे 'सागर से पहाड़' तक नाम दिया गया है। बुधवार सुबह दक्षिण 24 परगना जिले के सागरद्वीप स्थित गंगासागर से 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत होगी और यह अगले साल 23 जनवरी को कर्सियांग, दार्जिलिंग में समाप्त होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+