8 जनवरी को उत्तराखंड जाएंगी प्रियंका गांधी, पीएम मोदी की रैली का देंगी जवाब

देहरादून, 3 जनवरी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आठ जनवरी को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगी। वे कुमाऊ मंडल के हल्द्वानी, रुद्रपुर अथवा अल्मोड़ा में रैली कर सकती हैं। इसके लिए पार्टी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जल्द ही रैली का स्थान तय कर दिया जाएगा।

Priyanka Gandhi

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने 'मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा बुलंद किया हुआ है। यह नारा उत्तर प्रदेश में काफी चला भी है। अब इसी कड़ी में इस नारे के साथ कांग्रेस प्रियंका को उत्तराखंड लाने की तैयारी कर रही है। इसे हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हल्द्वानी में हुई रैली के जवाब के रूप में भी देखा जा रहा है। कांग्रेस देहरादून में ऐसा कर चुकी है। तब उसने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के बाद देहरादून में राहुल गांधी की मौजूदगी में सैनिक सम्मान रैली का आयोजन किया था। माना जा रहा है कि यहां भी कांग्रेस हल्द्वानी के उसी मैदान में रैली करा सकती है, जहां प्रधानमंत्री की रैली हुई थी। हालांकि, इस पर अभी अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है। कांग्रेस प्रियंका गांधी को उत्तराखंड लाकर उनके नारे के साथ यहां आधी आबादी, यानी महिला वोटरों को अपने पाले में लाने की कवायद कर रही है।

कांग्रेस प्रियंका गांधी को गढ़वाल व कुमाऊ मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों का दौरा कराने की तैयारी भी कर रही है। इस कड़ी में उत्तराखंड कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत प्रियंका गांधी को अल्मोड़ा व श्रीनगर आने का न्यौता दे चुके हैं।

महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को मुद्दाबनाकर कांग्रेसी आज प्रदेशभर में हाथ पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान राज्य की भाजपा सरकार का पुतला भी फूंका जाएगा। रविवार को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर यह आयोजन किया जा रहा है। कहा कि राज्य की भाजपा सरकार का पांच वर्ष का कार्यकाल असफल रहा है।

भाजपा ने दो बार मुख्यमंत्री बदलकर यह साबित भी कर दिया। भाजपा शासन में जनता महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी त्रस्त है। प्रदेश की बेरोजगारी दर, राष्ट्रीय बेरोजगारी दर की भी दोगुनी है। सरकार रोजगार देने में असफल रही है। नौकरियां सिर्फ कागजों तक सीमित हैं, जिनके पास नौकरी है, वह सरकार के तानाशाहीपूर्ण रवैये से परेशान हैं। इसी के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+