जो रोजगार नहीं दे सकते वो राष्ट्रवादी नहीं: प्रियंका गांधी
गाजीपुर, 6 मार्च 2022: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने जखनियां में शनिवार को जनसभा में कहा कि जो सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे सकती, वो अपने को राष्ट्रवादी नहीं कह सकती। पांच साल के भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश बहुत पीछे चला गया है और कांग्रेस ही अब परिवर्तन ला सकती है। पहले भाजपा ने 70 लाख नौकरी देने का वादा किया और कोई रोजगार नहीं दिया। खुले पशुओं की समस्या पर कुछ नहीं कहते, और कुछ नहीं करते लेकिन किसानों के लिए कांग्रेस मजबूत इंतजाम करेगी।

शादियाबाद में महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि सोनभद्र में 13 आदिवासियों की हत्या के बावजूद पुलिस प्रशासन ने भूमाफिया की मदद की थी। उन्नाव में महिला के साथ बलात्कार हुआ तो हाथरस कांड में दलित बेटी शिकार हुई। लखीमपुर खीरी में किसानों पर मंत्री पुत्र के जीप चढ़ाने को किसान नहीं भूले और इन सभी अन्याय पर कांग्रेस पार्टी ने आवाज उठाई। हमने आंदोलन चलाए और इस तरह आपकी हमसफर बन गई। यूपी में राजनीति भटक गई है, सबसे बड़ा प्रदेश आज खाई में है। बेरोजगारी चरम पर हैं। पीएम नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाते हुए पूछा कि राष्ट्रवाद के नाम पर देश की महिलाओं को खाली सिलेंडर और राशन की पोटली थमा दिया। उन्हें शिक्षित करना और आत्मनिर्भर बनाने में कोई काम आखिर क्यों नहीं किया। कांग्रेस ने संस्थाएं जो बनाई थी सबको उन्होंने बेच डाला।









Click it and Unblock the Notifications