हमीरपुर में चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी ने झोंकी पूरी ताकत, रोड शो में मिला भारी जनसमर्थन

हमीरपुर, फरवरी 15। उत्तर प्रदेश में अब तीसरे चरण के चुनाव प्रचार में सभी प्रमुख दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी की तरफ से प्रियंका गांधी भी चुनाव प्रचार में अपना पूरा दमखम दिखा रही हैं। सोमवार को हमीरपुर में प्रियंका गांधी ने करीब दो किमी तक रोड शो कर लोगों से समर्थन मांगा तो महिलाओं और अन्य लोगों ने उन पर फूल बरसाए। प्रियंका को देखने के लिए अचानक उमड़े जन सैलाब से पार्टी पदाधिकारियों व समर्थकों में उत्साह बढ़ा है। वहीं प्रियंका के जाते ही अखिलेश यादव ने मुस्लिम बाहुल्य इलाके में हुंकार भरते हुए कहा कि अबकी बार चुनाव में बीजेपी वालों के 12 बज गए हैं। इनकी विदाई तय है।

Priyanka gandhi

हमीरपुर जिले में दो सीटों के लिए तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को होने हैं। मतदान के अब जब पांच दिन ही रह गए हैं तो ऐसे में सभी प्रमुख दलों ने जातीय गोटें बैठाने और चुनाव का रुख बदलने के लिए पूरी ताकत झोकी है। सोमवार को प्रियंका गांधी कानपुर से कार के जरिए हमीरपुर, सुमेरपुर होते मौदहा कस्बा पहुंची जहां उन्होंने भारी भीड़ के बीच करीब दो किमी तक रोड शो कर लोगों से समर्थन मांगा। रोड शो के दौरान लोगों ने घरों के ऊपर से प्रियंका गांधी पर फूल बरसाए। उन्हें देखने के लिए रोड किनारे तमाम लोग पेड़ पर चढ़े थे जबकि बहुमंजिले मकानों के ऊपर भी लोगों की भीड़ हाथ दिलाते देखी गई। प्रियंका गांधी भीड़ को हाथ हिलाते हुए अभिवादन भी कर रही थी। प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए जगह-जगह स्टाल लगाए गए थे। निर्धारित समय से डेढ़ घंटे देरी से आई कांग्रेस की महासचिव को देखने के लिए जिस तरह से जन सैलाब उमड़ा उसे लेकर गैर कांग्रेस दल भी सकते में आ गए हैं।

रोड शो के दौरान दो बालिकाओं को प्रियंका ने बैठाया अपनी कार में

हमीरपुर के मौदहा कस्बे में रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी मुस्लिम बाहुल्य इलाके में निर्णायक मतदाताओं को साधने के लिए अक्सा व श्फ्रिा नाम की दो बालिकाओं को अपनी कार में बैठाकर उनसे खूब बातें की। प्रियंका ने दोनों बालिकाओं से कहा कि बोलो लड़की हूं लड़ सकती हूं। ये नजारा देख महिलाएं भी दंग रह गई। प्रियंका ने लड़की हूं और लड़ सकती हूं के नारे भी लगाए। रोड शो में प्रियंका गांधी को देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ी बल्कि घरों की छतों पर भी महिलाएं एकटकी लगाए बैठी रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+