'सिर्फ खोखले बयान हैं एक्शन नहीं', प्रियंका गांधी ने कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा के लिए केंद्र पर साधा निशाना

र्फ खोखले बयान हैं एक्शन नहीं', प्रियंका गांधी ने कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा के लिए केंद्र पर साधा निशाना

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर से केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा को लेकर केंद्र पर लापरवाही का आरोप लगाया है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा के मसले पर केंद्र सरकार की लापरवाही निंदनीय है। दिवाली के दिन कई कश्मीरी पंडित परिवारों को घर छोड़ कर जाना पड़ा। हमारे बहन-भाई कई दिनों से सुरक्षा की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार के पास केवल कोरे दावे और भाषण हैं एक्शन नहीं है।

Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी का कहना है कि सरकार के पास एक्शन के नाम पर केवल खोखले बयान हैं। जनता और प्रवासी मजदूरों की रक्षा के लिए ठोस काम कब किया जाएगा? प्रियंका गांधी ने कहा, ''कश्मीर में आतंकियों द्वारा उत्तर प्रदेश के मजदूरों व एक और कश्मीरी पंडित भाई की हत्या की घटना निंदनीय है। आतंकी लगातार हत्या की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन, सरकार के पास एक्शन के नाम पर केवल खोखले बयान हैं। आम जनता व प्रवासी मजदूरों की रक्षा को लेकर ठोस कदम कब उठाए जाएंगे?''

हाल ही में जम्मू-कश्मीर पुलिस जानकारी दी थी कि उत्तर प्रदेश के कन्नौज के दो मजदूर मनीष कुमार और रामसागर के ऊपर शोपियां के हरमेन इलाके में आतंकियों ने हथगोला फेंक दिया, जिससे वे घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी जान नहीं बच सकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+