यूपी में प्रियंका गांधी ने की पहली वर्चुअल रैली, कहा- कांग्रेस की सरकार बनी तो 20 लाख युवाओं को देंगे रोजगार

बरेली, फरवरी 11। उत्तर प्रदेश में पहले चरण का चुनाव खत्म होने के बाद अब दूसरे फेज के मतदान की तैयारी है। इसी को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को बरेली में वर्चुअल रैली की। प्रियंका गांधी की ये पहली वर्चुअल रैली थी। इस वर्चुअल रैली में 52 विधानसभा सीट के कार्यकर्ता और मतदाताओं को जोड़ा गया, लेकिन बरेली की नौ में से सिर्फ छह विधानसभाओं को ही शामिल किया गया।

Priyanka gandhi

बेरोजगारी के मुद्दे पर बीजेपी पर प्रियंका गांधी का हमला

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में गरीब और मध्यम वर्ग को कुछ भी नहीं मिला। सरकार की गलत नीतियों के कारण आमजन दुखी है। नोटबंदी और जीएसटी ने लोगों को बर्बाद कर दिया। यूपी में सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी की है। किसानों को उनकी फसलों का सही दाम नहीं मिलता। मगर, भाजपा के नेताओं से जनता सवाल भी नहीं करती।

आशीष मिश्र की जमानत पर प्रियंका का तंज

यूपी के लोगों से भाजपा, सपा और बसपा जज्बातों के आधार पर वोट लेती है। कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस की सरकार 20 लाख युवाओं को रोजगार देगी। यूपी के नौजवानों को बार-बार परीक्षाएं देनी पड़ती हैं। क्योंकि, सरकार उनको निरस्त कर देती है। उन्होंने रोजगार और जॉब कैलेंडर कमेटी बनाने की बात कही। परीक्षा के छह महीने बाद ज्वाइनिंग कराने का भरोसा दिलाया। कांग्रेस नेता ने भाजपा के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्र को जमानत मिलने पर भी भाजपा पर तंज कसा।

पीएम मोदी को गरीब जनता से कोई मतलब नहीं

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस विरोध ना करती, तो इन पर मुकदमा भी ना लिखा जाता। उन्होंने कहा कि जो आपके लिए काम करें आप उसे वोट दें। धर्म जाति के आधार पर वोट मांग रहे लोगों को महंगाई-बेरोजगारी के बारे में भी बताएं। उन्होंने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि उनके दो दोस्त एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति बन गए हैं। उन्हें देश की गरीब जनता और बेरोजगारों से कोई लेना-देना नहीं। अपने दोस्तों का खजाना भरने में लगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+