निजी क्षेत्र के कर्मचारी भी जेजेपी से जोड़े जाएंगे, दुष्यंत चौटाला ने दिए संगठन की बैठक में दिए निर्देश

चंडीगढ़। जजपा का जननायक कर्मचारी मजदूर संघ (जेकेएमएस) कर्मचारी एवं श्रमिक वर्ग में अपनी पकड़ को और मजबूत बनाएगा। जेकेएमएस निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को भी अपने साथ जोड़ेगा। इसको लेकर शुक्रवार को जजपा प्रदेश कार्यालय में जेकेएमएस की बैठक में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

Dushyant Chautala

इस दौरान विभिन्न कर्मचारी संगठनों से जुड़े नेताओं ने अपनी कई मांगें डिप्टी सीएम के समक्ष रखी। दुष्यंत चौटाला ने कर्मचारियों को विश्वास दिलाया कि गठबंधन सरकार और जजपा ने सदैव कर्मचारी एवं श्रमिक वर्ग के हितों का ध्यान रखा है और इनके कल्याण के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की जायज मांगों को जरूर पूरा किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि श्रमिकों व कर्मचारियों के हित के लिए जजपा ने अलग से जननायक कर्मचारी मजदूर संघ का गठन किया है और इसमें प्रदेशभर से अलग-अलग क्षेत्र से जुड़े श्रमिक और कर्मचारी नेताओं को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी जेकेएमएस के साथ विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के पदाधिकारियों को जोड़ें और संघ का विस्तार करें। इसके साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्रों में कर्मचारियों को भी अपने साथ जोड़ें।

इस अवसर पर जजपा राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन राजेंद्र लितानी, विधायक रामकरण काला, जजपा प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह, हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान रमेश श्योकंद, जेकेएमएस के प्रदेश महासचिव सुरेश पाठक व अन्य मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+