पिछली सरकारों ने भारत को विकसित करने के लिए नहीं सोचा: अनिल विज

अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट में बदलाव किया है। बजट का पैसा हर वर्ग में जाए, ताकि सारा प्रदेश विकसित हो सके।

Previous governments did not think to develop India: Anil Vij

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि पिछली सरकारों ने भारत को विकसित करने के लिए नहीं सोचा। इसके बाद जो भी देश आजाद हुए वे आज विकसित हो चुकें हैं, लेकिन भारत आज भी विकासशील है। उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री ने जो पेश किया है। उससे देश विकसित की ओर आगे बढ़ेगा।

बता दें कि प्रदेश के सीएम मनोहर लाल ने 57 करोड़ का बजट पेश किया। जिसे लेकर विज ने कहा कि इस इसमें विकास कार्यों के साथ समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है,जिससे हरियाणा आगे बढ़ेगा। उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर बयानबाजी करते हुए कहा कि ये लोग बीजेपी की नहीं अपने पार्टी की चिंता करें। राहुल गांधी को बयानबाजी करते हुए अपना ही प्रतिबिंब नजर आता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट में बदलाव किया है। बजट का पैसा हर वर्ग में जाए, ताकि सारा प्रदेश विकसित हो सके। इसके लिए हरियाणा के बजट में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हर वर्ग के लिए चिंता दिखाई है। विज ने कहा पिछली सरकारे SYL के लिए लड़ती रही, लेकिन कभी SYL बनाने के लिए बजट नहीं रखा। पहली बार भाजपा सरकार ने SYL बनाने के लिए 101 करोड़ का बजट रखा है। ये हरियाणा सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हरियाणा सरकार SYL बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

पंजाब के अमृतसर में अमृतपाल के सैकड़ो समर्थकों ने जुटकर अमृतपाल के साथी की रिहाई की मांग उठाई। इस बीच पुलिस प्रशासन और समर्थकों में झड़प हुई। जिसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री पर और पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे है। इस पर विज ने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश की कानून व्यवस्था को सुधारना नहीं चाहती, उनकी क्या मंशा है ये तो जांच एजेंसियां ही बताएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+