सड़क निर्माण से संबंधित सभी नौ विभागों के तालमेल के लिए एक कॉमन पोर्टल तैयार करें अधिकारी: दुष्यंत चौटाला

सड़क निर्माण से संबंधित सभी नौ विभागों के तालमेल के लिए एक कॉमन पोर्टल तैयार करें अधिकारी: दुष्यंत चौटाला

फरीदाबाद। हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार के सड़क निर्माण से संबंधित नौ विभाग हैं और इनमें पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, एनएचएआई, एफएमडीए, एचएसवीपी, जीएमडीए, मार्केटिंग बोर्ड, नगर निगम, एचएसआईआईडीसी, एचएसआरडीसी और शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी विभागों के सड़क निर्माण से संबंधित कार्यों को लेकर कई बार तालमेल की कमी सामने आती है और ऐसे में बेहतर तालमेल के लिए एक संयुक्त पोर्टल तैयार किया जाए और सभी सड़कों का विवरण उस पर अपडेट रहे। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग इसके लिए नोडल विभाग रहे। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला रविवार को फरीदाबाद में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ फरीदाबाद व गुरुग्राम की रोड कनेक्टिविटी को लेकर मीटिंग में दिशा-निर्देश दे रहे थे।

Prepare a common portal for coordination of all the nine departments related to road construction officers: Deputy CM Dushyant Chautala

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने फरीदाबाद व गुरुग्राम की सभी सड़क परियोजनाओं की क्रमशः समीक्षा करते हुए कहा कि हमें प्रत्येक परियोजना को इस ढंग से तैयार करना है कि वह आगामी दशकों तक भी कारगर रहे। इस दौरान पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि कई परियोजनाएं ऐसी हैं जो बजट के अभाव में मात्र 10 से 15 प्रतिशत तक ही अधूरी बची हुई हैं। इस पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने निर्देश दिए कि ऐसी सभी परियोजनाओं की एक सूची एक सप्ताह के अंदर तैयार करें। उन्होंने मीटिंग में गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा होते हुए गाजियाबाद तक की कनेक्टिविटी को लेकर तैयार किए जा रहे प्रस्ताव पर भी चर्चा की। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि इस पर काम चल रहा है और जल्द ही इसका प्रस्ताव तैयार कर दिया जाएगा।

बैठक में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने फरीदाबाद व गुरुग्राम की कुछ परियोजनाओं पर चर्चा की जिनमें गुरुग्राम के घाटा में एलीवेटिव रोड व टनल, धनकौर से चंदू बाईपास तक की सड़क सहित कई परियोजनाएं शामिल की। इस पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह जल्द प्रस्ताव तैयार कर दें ताकि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के सामने यह प्रस्ताव रखा जा सके। मीटिंग में विधायक नरेंद्र गुप्ता ने उनके विधानसभा क्षेत्र से गुजरने वाली पीडब्ल्यूडी की रोड को 0 से 2 किलोमीटर तक सीसी की बनाने व चार मार्गी बनने की मांग रखी।

बड़खल से विधायक सीमा त्रिखा ने पाली भाखरी रोड के लिए कहा। इस पर डिप्टी सीएम चौटाला ने कहा कि प्रदेश स्तर पर ही सभी 90 विधायकों से ऐसी डिमांड सूची लेने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इससे अगर कोई सड़क एक से ज्यादा विधानसभा क्षेत्र में है तो इसी सूची के द्वारा इसकी जानकारी मिल जाएगी। विधायक सीमा त्रिखा ने लकड़पुर फुट ओवरब्रिज व एक अन्य रेलवे ओवरब्रिज को लेकर चर्चा की। इस पर अधिकारियों ने बताया कि लकड़पुर के लिए रेलवे विभाग द्वारा टेंडर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लिए जेवर एयरपोर्ट काफी महत्वपूर्ण है इसलिए वहां की कनेक्टिविटी बेहतरीन होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+