मेरे खिलाफ अनैतिक युद्ध छेड़ रहे हैं राजनीतिक भेड़िये: सीएम जगन मोहन रेड्डी
श्रीकाकुलम जिले में मुलापेटा पोर्ट के लिए भूमि पूजन करने के बाद सीएम ने कहा कि वह 3 मई को भोगरपुरम ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे और अडानी डाटा सेंटर और जून में सलूरू में जनजातीय विश्वविद्यालय के लिए आधारशिला रखेंगे।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने बुधवार को घोषणा की कि वह सितंबर में विशाखापत्तनम में स्थानांतरित हो जाएंगे। अपनी तीन राजधानियों की योजना के हिस्से के रूप में, जगन मोहन रेड्डी सरकार ने बंदरगाह शहर को कार्यकारी राजधानी के रूप में प्रस्तावित किया था।
इसके बाद, मुख्यमंत्री ने मार्च में ही प्रशासनिक अमले को विजाग में स्थानांतरित करने की योजना बनाई थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस मामले की सुनवाई जुलाई तक टालने के बाद, जगन ने अब इस कदम को टाल दिया है।
श्रीकाकुलम जिले में मुलापेटा पोर्ट के लिए भूमि पूजन करने के बाद, सीएम ने कहा कि वह 3 मई को भोगरपुरम ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे और अडानी डाटा सेंटर और जून में सलूरू में जनजातीय विश्वविद्यालय के लिए आधारशिला रखेंगे।
उन्होंने कहा कि ये विकासात्मक कार्य श्रीकाकुलम और उत्तरी आंध्र को पूरी तरह से बदल देंगे। साथ ही सीएम जगन मोहन ने कहा और कहा कि क्षेत्र में एक आदिवासी कॉलेज के अलावा चार नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना से स्थानीय लोगों की बढ़ती चिकित्सा आवश्यकताओं की पूर्ति होगी और आदिवासी युवाओं का जीवन उन्नत होगा।
सीएम जगन मोहन ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए टीडीपी पर राज्य के विकास के सरकार के प्रयासों में बाधा डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, चूंकि उनके पास कोई उपलब्धि नहीं है, इसलिए राजनीतिक भेड़िये मेरे खिलाफ अनैतिक युद्ध छेड़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications