कालेश्वरम प्रोजेक्ट और हल्दी बोर्ड की स्थापना पर जवाब दें पीएम मोदी: एमएलसी के. कविता
पीएम मोदी के तेलंगाना दौरे से पहले बीआरएस एमएलसी के कविता ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी को कालेश्वरम परियोजना की राष्ट्रीय स्थिति और निजामाबाद में हल्दी बोर्ड की स्थापना को लेकर जवाब देना चाहिए। के कविता निजामाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने तेलंगाना के विकास को लेकर किए वादे पूरे नहीं किए।
निजामाबाद में बीआरएस एमएलसी के कविता ने कहा कि पीएम मोदी को तेलंगाना यात्रा पर आने से पहले अपने वादों को पूरा करना चाहिए। कविता ने महिला आरक्षण को लेकर भी केंद्र पर निशाना साधा और कहा कि असल में महिला आरक्षण विधेयक को आगे बढ़ाने में बीआरएस द्वारा निभाई गई। उन्होंने कहा कि बीआरस ने जोर शोर से महिला आरक्षण के मुद्दे को उठाया, जिसके बाद भाजपा सरकार ने इस पर ध्यान दिया।

के कविता ने संसद के विशेष सत्र में विधेयक को पेश करने के लिए बीआरएस के प्रयासों की सराहना की। वहीं दूसरी ओर उन्होंने ओबीसी महिला आरक्षण बीआरएस की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने याद दिलाया कि अगर कांग्रेस ईमानदार होती तो दो दशक पहले ही बीसी, एससी और एसटी महिलाओं को न्याय मिल गया होता। के कविता ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब सत्ता चला गई तो अब ओबीसी महिला आरक्षण की याद आ रही है।
एमएलसी के कविता ने राहुल गांधी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने कांग्रेस के तेलंगाना की सत्ता में आने की बात कही थी। बीआरएस नेता ने कहा कि तेलंगाना में चुनाव जीतने के दावे से पहले सोनिया गांधी की पहले की गई घोषणा बारे में भी याद करना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ध्यान सत्ता में आने पर नहीं बल्कि राज्य में सभी समुदायों के विकास पर होना चाहिए। उन्होंने राज्य की प्रगति के लिए मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव के कार्यों की सराहना भी की।












Click it and Unblock the Notifications