मन की बात कार्यक्रम में PM मोदी ने की सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ, इस काम की पूरे देश में हुई सराहना

Mann Ki Baat में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीख की है। उत्तर प्रदेश में एक दिन में 30 करोड़ पेड़ लगाए गए हैं।

योगी सरकार के इस रिकॉर्ड पर योगी आदित्यनाथ की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "मन की बात" में की है। आज रविवार (30 जुलाई 2023) को मन की बात कार्यक्रम का 103वां एपिसोड है।

UP CM Yogi Adityanath

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा, "उत्तर प्रदेश में पेड़ लगाने का अभियान काफी बेहतर है। इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार ने की, लेकिन अभियान को पूरा करने में यूपी के हर नागरिक की अहम भूमिका है।"

पीएम ने आगे कहा, "कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश में एक दिन में 30 करोड़ पेड़ लगाने का रिकॉर्ड बनाया गया है। इस अभियान की शुरुआत राज्य सरकार ने की है, लेकिन पूरे यूपी के लोगों ने पूरा किया।"

मैं चाहूंगा कि हम सभी पेड़ लगाए : पीएम नरेंद्र मोदी
पीएम मोदी ने आगे कहा, "ऐसे में प्रयास भागीदारी के साथ जन जागरण का बड़ा उदाहरण है। "मैं चाहूंगा कि हम सब भी पेड़ लगाने और पानी बचाने के इन प्रयासों का हिस्सा बनें।" आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने पिछले हफ्ते उत्तर प्रदेश को हरा-भरा बनाने के लिए पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की।

इसी अभियान के तहत गौतमबुद्ध नगर में एक दिन के भीतर लाखों पेड़ लगाए गए। पूरे उत्तर प्रदेश में 25 करोड़ पेड़ लगाने का रिकॉर्ड बनाया गया है। इसकी शुरुआत खुद योगी आदित्यनाथ ने की थी। मुख्यमंत्री के अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के तमाम मंत्री, विधायक, सांसद और अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में पौधारोपण किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+