'UK में प्रति व्यक्ति आय भारत के मुकाबले 20 गुना अधिक, तो भारत ने कैसे पछाड़ा?', AAP नेता राघव चढ्ढा

नई दिल्ली, 04 सितंबर। भारत दुनिया की एक बड़ी और मजबूत अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। यूके समेत दुनिया के कई विकसित देशों पछाड़ते हुए भारत 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। भारत के आगे अब सिर्फ अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चढ्ढा ने भारत की अर्थ व्यवस्था को लेकर जारी आंकड़े पर जबर्दस्त कटाक्ष किया है। उन्होंने भारत में प्रति व्यक्ति की आय, जीडीपी की तुलना ब्रिटेन से करते हुए ताजा इकॉनोमी में भारत की ताजा रैंकिंग पर सवाल खड़े किए हैं।

Raghav Chadha

राघव चढ्ढा ने कहा, 'भारत ने भले ही दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरने के लिए अपने पूर्व उपनिवेश ब्रिटेन को पछाड़ दिया हो, लेकिन दोनों देशों के नागरिकों के विकास और समृद्ध में एक बड़ा अंतर है। भारत की अर्थव्यवस्था 3.5 ट्रिलियन डॉलर आंकी गई है, जो पूर्ण आधार पर यूके के 3.2 ट्रिलियन डॉलर से बड़ी है। लेकिन भारत के प्रति व्यक्ति आय की तुलना में यूके के नागरिकों की आय बीस गुना अधिक है।'

आप नेता ने कहा कि दुनिया के अर्थशास्त्री इस बात से सहमत हैं कि प्रति व्यक्ति आय, न कि जीडीपी, देश की समृद्धि का वास्तविक माप है क्योंकि आय समानता और विभिन्न अन्य कारकों के कारण जीडीपी संख्या भिन्न हो सकती है।

वहीं इससे पहले, एसबीआई की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि वर्तमान विकास की गति से, भारत वर्ष 2027 तक जर्मनी और 2029 तक जापान से आगे निकलने की राह पर है। रिपोर्ट में कहा गया, "भारत 2014 के बाद से एक बड़े संरचनात्मक बदलाव से गुजरा है और अब यह 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। दिलचस्प बात यह है कि भारत ने दिसंबर 2021 की शुरुआत में ही ब्रिटेन को 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में पीछे छोड़ दिया था। भारत के सकल घरेलू उत्पाद का हिस्सा अब 3.5% है, जो 2014 में 2.6% था और 2027 में 4% को पार करने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+