आंध्र प्रदेश की जनता जगन को दोबारा मौका ना दे: पवन कल्याण
जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने लोगों से सिटी ऑफ डेस्टिनी को वाईएसआरसी के चंगुल से मुक्त कराने के लिए जगन को खदेड़ने का आह्वान किया। उन्होंने सीएम रेड्डी पर जमीन हड़पने का भी आरोप लगाया।
पवन कल्याण अपनी वाराही विजया यात्रा के तीसरे चरण में हैं। गुरुवार को उन्होंने विशाखापत्तनम के जगदंबा केंद्र में एक सार्वजनिक बैठक की। इस दौरान पवन कल्याण ने जगन के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वो (जगन) फिर से एक और मौका मांगने आएंगे। अगर आप उन्हें एक और मौका देते हैं, तो आंध्र प्रदेश को कोई नहीं बचा सकता।

उन्होंने विश्वविद्यालय की रैंक 2019 में 29 से घटकर अब 76 हो जाने पर चिंता व्यक्त की। साथ ही एयू को पार्टी कार्यलय में बदलने का आरोप लगाया। जहां के सुरक्षा कर्मचारी गांजा तस्करी में लिप्त हैं। पवन ने कहा कि वाईएसआरसी सरकार ने पंचायत निधि के 7,659 करोड़ रुपये का दुरुपयोग किया है, जिससे गांवों में बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications