लोगों का AAP में बढ़ा विश्वास, जालंधर में हमारे उम्मीदवार की जीत निश्चित: कैबिनेट मंत्री ETO

लोगों का AAP में विश्वास बढ़ा है। जालंधर में हमारे उम्मीदवार की जीत निश्चित है।

भगवंत मान

जालंधर लोकसभा सीट को लेकर हो रहे उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर चल रहा है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनावी मुकाबला रोचक होता जा रहा है। हर एक पार्टी के सीनियर नेताओं ने जालंधर में डेरा डाला हुआ है। आम आदमी पार्टी की सरकार में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. भी 'आप' प्रत्याशी सुशील रिंकू के प्रचार के लिए जालंधर पहुंचे हुए हैं और रिंकू की जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं।

पंजाब केसरी के साथ विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि वह काफी सारे गांवों का दौरा कर चुके हैं, बहुत-सी जनसभाओं को सम्बोधित कर चुके हैं तथा वह महसूस करते हैं कि लोगों में आम आदमी पार्टी के प्रति एक विश्वास बन चुका है तथा 'आप' उम्मीदवार की जीत निश्चित है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार की कारगुजारी को लेकर लोग मानते हैं कि स्टार्टअप बहुत अच्छा रहा है, जबकि पंजाब के राजनीतिक इतिहास में पहले ही साल में इतनी तेजी के साथ काम शुरू कर देना 'आप' सरकार से पहले किसी ने किया नहीं है।

मंत्री ने कहा कि मार्च महीने में आम आदमी पार्टी ने सत्ता संभाली और जुलाई महीने में 'आप' की पंजाब सरकार ने अपनी पहली गारंटी पूरी कर दी। जालंधर लोकसभा उपचुनाव तो आज की बात है। 2022 में जब हमने अपनी पहली गारंटी पूरी की तब हमारे ऊपर कोई तलवार नहीं लटक रही थी कि चुनाव हैं इसलिए लोगों को मुफ्त बिजली दी जाए। उन्होंने कहा कि यदि आम आदमी पार्टी भी दूसरी सरकारों की तरह होती तो 2-4 साल गुजार सकती थी परंतु हमने पहले ही जनता के साथ वायदा किया था कि हम जैसे ही कार्यभार संभालेंगे उसी दिन से जनहित में काम करने शुरू कर देंगे।

'आप' भाई-भतीजावाद में विश्वास नहीं रखती
लोकसभा उपचुनाव की बात करें तो 'आप' किस पार्टी से मुकाबला मानते हैं। इस पर मंत्री ने कहा कि जो मैंने गांव-गांव, शहर-शहर जाकर देखा है उससे मुझे तो कोई मुकाबला लग नहीं रहा है। कांग्रेस की बात करें तो जालंधर ही नहीं पूरा देश में कांग्रेस पार्टी की स्थिति कमजोर हो रही है। कांग्रेस के प्रति लोगों का विश्वास टूटा है। हमारी पार्टी भाई-भतीजावाद में यकीन नहीं रखती है। पार्टी मानती है कि राजनीति में भागीदारी विभिन्न परिवारों से होनी चाहिए ताकि हर परिवार को मौका मिल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+