4 घंटे नेगेटिव और बदले की राजनीति करना लोगों को पसंद नहीं: अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच गुजरात चुनाव को लेकर लगातार तनातनी बढ़ती जा रही है। इस बीच आप विधायक और दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अमानतुल्लाह खान को बीते दिन दिल्ली की एक अदालत से जमानत मिल गई थी, जिसके बाद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर ट्ववीट करते हुए हमला बोला है।

दरअसल, दिल्ली सीएम ने गुजरात चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि जनता को सब समझ आता है ,उन्हें 24 घंटे नेगेटिव और बदले की राजनीति करना पसंद नहीं है। सीएम केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा -''बीजेपी वाले दिल्ली में फर्जी जांच करते रह गए, उधर गुजरात इनके हाथों से फिसल गया। आज 75 साल बाद लोगों को अपनी समस्याओं का समाधान चाहिए। लोगों में जबर्दस्त बेचैनी है। 24 घंटे नेगेटिव और बदले की राजनीति करना लोगों को पसंद नहीं।''
ACB ने अमानतुल्ला खान के ठिकानों पर मारा था छापा
बता दें, आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान को कुछ दिन पहले ACB द्वारा वक्फ बोर्ड में कथित अनियमितताओं के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके साथ ही उनके कई ठिकानों पर छापे भी मारे गए थे। जिसके बाद उन्हें बीते दिन कोर्ट द्वारा जमानत मिल गई, लेकिन उन्हें एक लाख रूपये का निजी बांड भरना होगा।
गुजरात दौरा लगातार कर रहे है केजरीवाल
हम आपको बता दें, गुजरात में जल्द चुनाव होने वाले है, जिसकी तैयारी बीजेपी और आप पार्टी ने शुरू कर दी है। अरविंद केजरीवाल अपनी पार्टी के नेताओं के साथ लगातार गुजरात दौरा कर रहे है। वहां केजरीवाल ने कई ऐलान भी किए है, जिसमें से कुछ योजना मुफ्त है, जिसपर बीजेपी निशाना साधते रहती है।












Click it and Unblock the Notifications