'पंजाब में शांति रहे और लोग खुश रहें', CM मान ने भगत सिंह के शहीदी दिवस को लेकर किया अहम ऐलान

सीएम भगवंत मान ने भगत सिंह के शहीदी दिवस को लेकर अहम ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में शांति रहे और लोग खुश रहें।

भगवंत मान

पंजाब विधानसभा में बजट सत्र के आखिरी दिन की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संबोधन करते हुए कहा कि 23 मार्च पूरे देश के लिए कोई आम दिन नहीं है। इस दिन शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी पर उनके विचार आज तक जीवित हैं। उन्होंने कहा कि इन शहीदों ने देश की आजादी की खातिर फांसी को गले लगाया। सी.एम. मान ने कहा कि हम 75 वर्षों बाद भी गलियों, नालियों के मसलों को लेकर बैठे हुए हैं और बुजुर्ग यह कहते भी देखे जा सकते हैं कि इससे तो अंग्रेजों का राज अच्छा था।

उन्होंने कहा कि ये शहीद ही लोगों की विचारधारा बदलने वाले होते हैं। सी.एम. मान ने कहा कि खटकड़ कलां में म्यूजियम से लेकर शहीद भगत सिंह के घर तक एक गली बनाई जाएगी, जिसमें शहीद भगत सिंह के जीवन की यादगार और तस्वीरें लगाई जाएंगी। म्यूजियम में 5डी मूवी तैयार करने की भी योजना है। इसके साथ ही उन्होंने पूरे बजट सत्र के दौरान बोलने वाले प्रवक्ताओं का धन्यवाद किया है।

पंजाब की बेहतरी के लिए आने वाली पीढ़ियों के हाथों में जॉब लेटर, कंप्यूटर, लैपटॉप होने चाहिए। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब हमेशा पूरे देश को लीड करता है और इसे लीडर ही रहने चाहिए। पंजाब की गुलाब के फूल से तुलना की गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में शांति रहे और लोग खुश रहें। पंजाब की अमन-शांति के लिए जो कुछ भी करना पड़ा हम करेंगे और अमन-शांति टूटने नहीं देंगे। अगर पंजाब को तोड़ने का कोई सपना भी लेगा तो उसे भी जुर्म समझा जाएगा।

यह भी पढ़ें- पंजाब में अमन शांति को भंग नहीं होने देंगे, शांति बरकरार रखने के लिए हर कदम उठाएंगे: भगवंत मान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+